नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप मामले पर छात्रों और यूजीसी के बीच वार्ता विफल होने के चलते प्रदर्शनकारियों ने विरोध जारी रखने का निर्णय लिया है। नए छात्रों को कमेटी की मेरिट के आधार पर स्कॉलरशिप देने के निर्णय के कारण वार्ता विफल रही। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
खत्म नहीं हुआ अब भी जारी है नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप पर विरोध
2 of 8
जेएनयू छात्रसंघ की कॉल पर जेएनयू और अंबेडकर विश्वविद्यालय में कक्षाएं नहीं लगी, लेकिन छात्रों ने मंगलवार से हड़ताल न करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
खत्म नहीं हुआ अब भी जारी है नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप पर विरोध
3 of 8
विरोध की कॉल पर अंबेडकर, जामिया, डीयू और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
खत्म नहीं हुआ अब भी जारी है नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप पर विरोध
4 of 8
जेएनयू छात्रसंघ ने देशभर के विश्वविद्यालयों के छात्रों को हड़ताल और यूजीसी मुख्यालय के घेराव की कॉल दी थी। उसी के तहत आईटीओ स्थित यूजीसी मुख्यालय पर राजधानी समेत देश के अन्य भागों के विश्वविद्यालयों के छात्र भी विरोध धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
खत्म नहीं हुआ अब भी जारी है नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप पर विरोध
5 of 8
दोपहर दो बजे यूजीसी मुख्यालय के बाहर विरोध धरना शुरू हुआ। छात्रों को उग्र होता देख यूजीसी चेयरमैन डॉ. वेदप्रकाश ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का बुलावा भेजा।
विज्ञापन
खत्म नहीं हुआ अब भी जारी है नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप पर विरोध
6 of 8
अलीगढ़ मुस्लिम, जामिया, जेएनयू, अंबेडकर, डीयू, आईपीयू, एशियन यूनिवर्सिटी, डीटीयू, इलाहाबाद यूनि. समेत अन्य विश्वविद्यालयों के 22 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मिलने गया।
विज्ञापन
खत्म नहीं हुआ अब भी जारी है नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप पर विरोध
7 of 8
जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद ने बताया कि करीब एक घंटे की बातचीत में यूजीसी ने महज आश्वासन दिया, जबकि लिखित में कुछ नहीं दिया है। इस कारण विरोध धरना जारी रहेगा।
खत्म नहीं हुआ अब भी जारी है नॉन-नेट रिसर्च स्कॉलरशिप पर विरोध
8 of 8
जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी, हम यूजीसी मुख्यालय के बाहर से नहीं हटेंगे। हालांकि कैंपस मंगलवार से खुल जाएगा। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की कॉल के चलते जेएनयू और अंबेडकर यूनिवर्सिटी में कक्षाएं नहीं लगी। शिक्षकों ने भी छात्रों का साथ दिया और कक्षाओं में नहीं पहुंचे।