गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के बंथला पुलिस चौकी में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने यूपी पुलिस को भी हैरान कर दिया है। दरअसल यहां शराब के लिए पानी देने से इंकार करने पर बारातियों ने बुधवार रात करीब
9.45 बजे सिपाही सुदेश यादव की बंथला चौकी में गोली मारकर हत्या कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
2 of 10
तीनों हमलावर पुलिस चौकी के पास शादी समारोह में आए हुए थे। भारी पुलिस बल
के साथ एसएसपी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद आरोपी दो
आरोपी अब भी भागे हुए हैं।
विज्ञापन
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
3 of 10
ताजा जानकारी के अनुसार सिपाही को गोली मारने वाले बदमाश और पुलिस के बीच
बृहस्पतिवार को एनकाउंटर हुआ जिसमें, ग्यासी नाम के एक बदमाश को तीन
गोलियां लगी हैं। उसके 2 साथी अब भी फरार हैं। इस एंकाउंटर में लोनी थाना
अध्यक्ष भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्यासी नाम का ये आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश रहे हरेंद्र खड़खड़ी का चचेरा भाई है।
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
4 of 10
बता दें कि सिपाही सुदेश यादव (30) मैनपुरी के रहने वाले थे और लोनी की
बंथला चौकी में तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस चौकी के पास
शादी समारोह चल रहा था, जिसमें मेरठ के मवाना और खड़खड़ी गांव से बारातें
आईं थीं।
विज्ञापन
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
5 of 10
इनमें से तीन बाराती शराब पीने के लिए पानी लेने पुलिस चौकी में चले गए।
चौकी में सिपाही सुदेश यादव मिले, उनसे बारातियों ने पानी मांगा। तीनों को
नशे में देख सिपाही ने पानी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
6 of 10
इस पर नोकझोंक हो गई। इसी बीच एक बाराती ने सिपाही पर गोली चला दी। गोली
सुदेश के सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद
आरोपी भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
7 of 10
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें
लगा दी गई हैं, कुछ बारातियों को हिरासत में लिया गया था। आज सुबह तीनों
आरोपियों में से एक पुलिस एंकाउंटर में मारा गया। जबकि दो अब भी फरार हैं।
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
8 of 10
बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह लोनी में सिरोली नहर के पास ही पुलिस ने ग्यासी का एंकाउंटर किया। एंकाउंटर के बाद पुलिस ने ग्यासी को नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया है जिसके बाद अस्पताल के बाहर भीड़ जुट गई। मौके पर एसएसपी और एसपी सिटी भी मौजूद थे। बता दें कि ग्यासी के दो भाई ओस्मेन और सुभाष पहले ही जेल में हैं।
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
9 of 10
बता दें कि कांस्टेबल के हत्यारों को तलाश रही क्राइम ब्रांच और लोनी पु्लिस की टीम से ग्यासी की आज मुठभेड़ हुई जिसमें उसे तीन गोलियां लग गईं।
शराब पीने के लिए पानी न देने पर कांस्टेबल की थाने में हत्या
10 of 10
ग्यासी पहले से ही एक हत्या के प्रयास के केस में वांटेड था। ग्यासी को दो गोलियां बाएं पैर में और एक गोली दाएं पैर में लगी है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।