फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता विकास हत्याकांड में रोज हो रहे नए खुलासे, माले ने इसलिए किया कत्ल

Tue, 02 Jul 2019 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फरीदाबाद में मृतक कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी के घर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व सांसद अवतार भड़ाना - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या विकास उर्फ माले ने कौशल का अहसान उतारने के लिए की थी। कौशल ने हत्या के एक मामले में माले की मदद की थी, जिसमें वह बरी हो गया था। कौशल का सारा गिरोह इस समय जेल में बंद है। ऐसे में विकास ने इस हत्याकांड के लिए नए लड़कों का इस्तेमाल किया था। सचिन खेड़ी के अलावा हत्याकांड में और कौन-कौन शामिल थे, उनके बारे में भी पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
विकास चौधरी हत्या के आरोपी रोशनी और नरेश - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के सामने रोज नए-नए तथ्य आ रहे हैं। जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ साल पहले विकास उर्फ माले को हत्या के एक मामले में निचली अदालत से उम्रकैद की सजा हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विकास ने उच्च न्यायालय में अपील की, जिसमें कौशल ने विकास की मदद की थी और वह उसमें बरी हो गया था। इसके बाद से वह कौशल का अहसान मानता था। ऐसे में जब कौशल ने माले को विकास चौधरी की हत्या के लिए कहा तो वह मना नहीं कर सका। 

4 of 5
बीके अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष कुमार ने बताया कि कौशल गैंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने इस साल अप्रैल में ऑपरेशन क्लीन चलाया था। पुलिस ने कौशल गैंग से जुड़े 52 लोगों की लिस्ट तैयार की थी। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस अब तक कौशल गैंग के 38 गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पूरा गिरोह जेल में होने के कारण विकास ने कांग्रेस नेता की हत्या के लिए नए लड़कों का इस्तेमाल किया। सचिन खेड़ी ने कभी कौशल गैंग के लिए काम नहीं किया है। इसके अलावा वारदात के दौरान कार में बैठे तीन और युवक कौन थे, पुलिस उनकी भी जानकारी जुटाने में लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें