फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने डिबेट के दौरान पत्नी से कहे थे ये आखिरी शब्द, इतना कहते ही...

Thu, 13 Aug 2020 10:21 AM IST
शाहरुख खान सुमित कुमार, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की बुधवार शाम हार्टअटैक से मौत हो गई। वह एक चैनल की डिबेट में अपने घर से ही ऑनलाइन चर्चा कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई डिबेट के शुरू से ही राजीव त्यागी बार-बार गिलास में पानी लेकर पी रहे थे। इस पर बराबर वाले कमरे में टीवी पर राजीव को देख रहीं पत्नी संगीता त्यागी और छोटे बेटे धनंजय को शक हो गया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजीव त्यागी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
चैनल की डिबेट के दौरान परिवार का कोई सदस्य राजीव त्यागी के कमरे में नहीं जाता था। टीवी पर पति को असहज देख जब पत्नी कमरे में पहुंचीं तो राजीव ने कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं, इतना कहते ही वह कुर्सी से गिर गए। इसके बाद बेटा धनंजय भागता हुआ पड़ोस के एक डॉक्टर को बुलाकर लाया। 
विज्ञापन

3 of 5
राजीव त्यागी - फोटो : फाइल
डॉ. चौहान ने उन्हें तुरंत सीपीआर देकर अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इसके बाद राजीव त्यागी के साले विवेक, कमलकांत, पत्नी संगीता और बेटा धनंजय व छोटू नाम का ड्राइवर 6:02 बजे कार से लेकर 6:10 बजे कौशांबी के यशोदा अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत राजीव को आईसीयू में ले जाकर सीपीआर दी। 

4 of 5
Congress spokesperson Rajiv Tyagi died - फोटो : अमर उजाला
यशोदा अस्पताल के सीओओ डॉ. सुनील डागर ने बताया कि शाम सवा छह बजे राजीव त्यागी को अस्पताल लाया गया था। सघन जांच के बाद उन्हें मृत पाया गया। रात करीब सवा आठ बजे परिजन अस्पताल से शव को लेकर घर के लिए निकले। इसके बाद परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को शीशे के बॉक्स में घर के कमरे में अंतिम दर्शन के लिए रखा। पति की मौत से गमगीन पत्नी संगीता और बेटा धनंजय समेत परिवार के अन्य लोग देर रात तक पार्थिव शरीर के पास ही बैठे रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजीव त्यागी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
घर पर कांग्रेसियों का लगा तांता
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की हार्टअटैक से मौत की खबर से प्रदेश से लेकर जिले के तमाम नेता सहम गए। देर शाम तक उनके घर पर नेताओं का जमावड़ा लग गया। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, सतीश शर्मा, पूर्व एमएलसी नसीब पठान, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, डॉ संजीव शर्मा, अनेज तेवतिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा, विदित चौधरी समेत तमाम बड़े नेताओं का तांता लगा रहा। पूर्व विधायक रामनरेश रावत ने निधन पर शोक जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें