मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में तीसरे दिन भी दोनों समुदायों के बीच तनाव बना रहा। 27 ब्लॉक के एक कपड़े के शोरूम में शनिवार तड़के आग लगाए जाने के बाद फिर पथराव शुरू हो गया। पूरे दिन पुलिस हालात पर काबू पाने में लगी रही, लेकिन रह-रहकर बलवा जारी रहा। (सभी फोटोः अनिल कुमार/अमर उजाला)
विज्ञापन
देश की राजधानी में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
2 of 12
शाम को 20 ब्लॉक में एक पक्ष की ओर से चली गोली में पांच लोग जख्मी हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने बलवा करने के आरोप में 60 लोगोें को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
देश की राजधानी में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
3 of 12
वहीं कई लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बवाल में 13 पुलिसकर्मियों समेत करीब 20 लोग जख्मी हुए। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
देश की राजधानी में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
4 of 12
शुक्रवार रात को हुए पथराव के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया था। लेकिन शनिवार तड़के कुछ असामाजिक तत्वों ने 27 ब्लॉक स्थित एक कपड़े के शोरूम में आग लगा दी।
विज्ञापन
देश की राजधानी में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
5 of 12
शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो गया। सुबह इस बात की जानकारी मिलने के बाद एक समुदाय में असंतोष फैल गया। कुछ ही देर बाद अफवाह फैली की एक समुदाय के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी है, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। खबर फैलते ही 20 ब्लॉक के अलावा 26, 27, 15 औेर 16 ब्लॉक में पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
देश की राजधानी में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
6 of 12
इसी बीच करीब शाम चार बजे एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर रहे लोगों पर गोली चला दी। गोली लगने से पांच लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
देश की राजधानी में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
7 of 12
इसके बाद एक बार फिर इलाके में लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इलाके के बुजुर्गों और अमन कमेटी के जरिए शांति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश की राजधानी में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
8 of 12
बलवे की शुरुआत गत बृहस्पतिवार को हुई। ब्लॉक 20 में कुछ लोगों ने माता की चौकी लगाई थी। आरोप है माता की चौकी के पास कुछ लोग नशा कर रहे थे।
देश की राजधानी में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
9 of 12
इस बात से मना करने पर एक ने माता की चौकी के पास गंदा कर दिया। जिसका विरोध करने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई।
देश की राजधानी में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
10 of 12
इस बात की जानकारी मिलने के बाद माता की चौकी लगाने वालों ने इसका विरोध किया और दोनों पक्ष एक दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया।
देश की राजधानी में फैली दहशत, देखिए तस्वीरें
11 of 12
पुलिस ने हालात को काबू किया और इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की। मयूर विहार थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज किया।
दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने माता की चौकी के पास बलवा फैलाने के नीयत से गंदा करने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके विरोध में अगले दिन असंतुष्ट लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।