फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से जबरदस्त टक्कर के बाद सड़क पर कई बार पलटी 18 बच्चों से भरी स्कूल वैन, 1 बच्ची की मौत

Thu, 26 Apr 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्कूल वैन एक्सीडेंट में एक बच्ची की मौत - फोटो : शुजात आलम
विज्ञापन

एक ओर जहां उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ड्राइवर की लापरवाही से गुरुवार सुबह 13 मासूम बच्चों की जान चली गई वहीं आज दिल्ली में भी एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। इस हादसे में 18 बच्चे अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


यह घटना आज(26 अप्रैल) सुबह करीब 6:30 बजे हुई। गौरतलब है कि दिल्ली के कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास से एक स्कूल वैन गुजर रही थी जिसमें दो-तीन सरकारी स्कूलों के 18 बच्चे भरे थे। बताया जा रहा है कि वैन ओवरलोडेड थी।

स्कूल वैन ने जैसे ही मेट्रो स्टेशन के पास रेड लाइट से यूटर्न लिया तो सामने से एक दूध का टैंकर आ रहा था। टैंकर तेजी में था और उसने स्कूल वैन को ऐसी जबरदस्त टक्कर मारी वैन पलट गई। यही नहीं वैन सिर्फ एक दो बार नहीं सड़क पर कई बार पलटी।

विज्ञापन

17 घायल एक बच्ची की मौत

घायल बच्चों को अस्पताल ले जाते - फोटो : अमर उजाला
वैन पलटने से उसमें सवार 18 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। घायल बच्चों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं इनमें से 4 बच्चों की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है जिन्हें सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं टैंकर का आगे का भाग भी पिचक गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। वहीं इस हादसे के चलते पूरे इलाके में ट्रैफिक लग गया। घायल बच्चों के माता-पिता को जैसे ही जानकारी मिली सभी भागते-दौड़ते बच्चों से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन

वैन नहीं फॉलो कर रहा था सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन

क्षतिग्रस्त वैन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि स्कूल के वाहनों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक गाइडलाइन जारी कर रखी है जिसे उनके लिए मानना जरूरी है। लेकिन ये स्कूल वैन इनमें से एक भी नियम मानते नजर नहीं आती। पढ़िए क्या है वो गाइडलाइन-
  • स्कूल बस या वैन या किसी भी वाहन पर पीला रंग होना जरूरी।
  • बस के आगे पीछे ये लिखा होना जरूरी है कि यह स्कूल वाहन है।
  • वाहन के अंदर बाहर ड्राइवर का नाम, पता, आईडी प्रूफ आदि लिखा होना जरूरी है।
  • वाहन पर स्कूल का वाहन पर स्कूल का नाम, पता, नंबर आदि लिखा होना जरूरी है।
  • वाहन की रफ्तार 40 किमी/घंटा होनी चाहिए।
  • वाहन में इमरजेंसी एक्जिट होनी चाहिए।
  • वाहन में अग्निशमन यंत्र भी होना चाहिए।
  • वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स भी होना चाहिए।
  • गेट ऐसा होना चाहिए जो लॉक हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें