फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : एनडी तिवारी की हालत और खराब, CM योगी पहुंचे मिलने

Mon, 20 Nov 2017 10:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
cm yogi went to meet nd tiwari - फोटो : अमर उजाला
यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी से मिलने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

2 of 5
cm yogi went to meet nd tiwari - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने किसी भी तरह की मदद के लिए यूपी सरकार के तैयार होने का आश्वासन भी दिया। रोहित ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके पिता साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने आनन फानन में मरीज तिवारी की ईसीजी और ईईजी सहित तमाम जांच कर डालीं।

4 of 5
nd tiwari
बताया जा रहा है कि एनडी तिवारी की सेहत दिनोंदिन गिरती जा रही है। उधर, 16 नवंबर को एनडी तिवारी की पत्नी उज्जवला देवी को भी अस्थमा अटैक आने के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
​रोहित का कहना है कि उनकी मां रविवार को आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में भर्ती हो गई हैं। डॉक्टरों ने पहले से बेहतर स्थिति बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें