एक समय में पीएम मोदी को साइकोपैथ तक कह देने वाले केजरीवाल ने पीएम मोदी को वेरी क्यूट कह दिया है। लेकिन क्यों कहा है जानेंगे तो जरूर हसेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
PM Modi
गौरतलब है कि 12 अप्रैल को बीजेपी ने एक दिन के उपवास आयोजन किया है। इस उपवास में देश के सभी बीजेपी सांसदों समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
kejriwal modi
- फोटो : अमर उजाला
इसी उपवास की वजह से केजरीवाल ने पीएम मोदी को क्यूट कहा है। दरअसल केजरीवाल ने मोदी के उपवास रखने पर उनकी चुटकी ली है। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, 'अब यह सच में बहुत क्यूट है... सिर्फ एक दिन का उपवास... अपने ही खिलाफ।'
4 of 5
पीएम मोदी और अमित शाह
दरअसल बीजेपी ने यह उपवास विपक्ष के विरोध में रखा है। संसद का पूरा बजट सत्र ना चलने देने के लिए सत्ता पक्ष विपक्ष के खिलाफ एक दिन का सांकेतिक अनशन करेगा।
इस अनशन के ऐलान के बाद से ही बीजेपी की काफी आलोचना हो रही है कि संसद चलाना तो सत्ता पक्ष का काम होता है तो आखिर ये क्यों नहीं हो पाया और अब सरकार क्या अपने ही खिलाफ अनशन कर रही है।