दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर को दी सलामी
मंगलवार सुबह पुलिस लाइन परिसर में दिवंगत इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान सर्व प्रथम डीएम अनुज कुमार झा ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार, एसएसपी केबी सिंह समेत अन्य अफसरों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। एक एक कर मौजूद पुलिसकर्मियों, दोनों बेटे व अन्य परिजनों ने भी इंस्पेक्टर को अंतिम विदाई दी। साथ ही एडीजी, आईजी, डीएम, एसएसपी समेत अन्य अफसरों ने इंस्पेक्टर की अंतिम यात्रा में पार्थिव शरीर को कंधा देकर सरकारी वाहन तक पहुंचाया। जिसके बाद शव को परिजनों के साथ उनके पैतृक गांव के लिए विदा कर दिया गया।