फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ का बड़ा फैसला, अब दिल्ली मेट्रो में लड़कियां ले जा सकेंगी चाकू

Fri, 06 Jan 2017 10:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
 दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ ने अहम कदम उठाया है। ट्रेन में यात्रा के दौरान महिलाएं आत्मरक्षा के लिए अपने साथ छोटा चाकू रख सकती हैं। इसके साथ ही अन्य यात्री ट्रेन में लाइटर और माचिस रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक अब महिलाएं चार इंच तक का चाकू अपने साथ रखकर यात्रा कर सकेगी। इसके अलावा चार इंच तक की कैंची भी वे ले जा सकेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
अधिकारियों के मुताबिक मजदूर अकसर अपने साथ टूल्स ले जाने का आग्रह करते थे। उन्हें टूल्स ले जाने की अनुमति दी गई थी लेकिन सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान उन टूल्स की जांच करते थे और फिर मजदूरों का नाम और पता एक रजिस्टर पर लिखते थे।

4 of 5
ताकि उस मजदूर की आसानी से पहचान की जा सके। इसी प्रकार अब लाइटर और माचिस पर से भी पाबंदी हटा दी गई है। अब यात्री अपने साथ लाइटर या माचिस ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इन चीजों पर पाबंदी होने की वजह से पहले इसे जब्त कर लिया जाता था जिससे इनका अंबार लग गया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन सौ से ज्यादा लाइटर और माचिस को जब्त किया जाता था। सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक  सिख यात्री को पहले से ही नौ इंच की कृपाण लेकर यात्रा करने की अनुमति थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें