बता दें कि आज 10 बजे सीबीआई छोटा राजन को लाए जाने के बारे में अधिकारिक बयान जारी करेगी।
विज्ञापन
एयपोर्ट पर छोटा राजन ने चूमी धरती, उसका हमशक्ल भी है साथ
2 of 10
भारतीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अफसर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को लेकर आखिरकार शुक्रवार सुबह नई दिल्ली पहुंच गए। राजन को इंडोनेशिया की राजधानी बाली से विशेष विमान में 27 साल बाद भारत लाया गया। कुछ टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद राजन ने भारत की धरती को चूम लिया। उसे सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया है।
विज्ञापन
एयपोर्ट पर छोटा राजन ने चूमी धरती, उसका हमशक्ल भी है साथ
3 of 10
टाइम्स ऑफ इंडिया का दावा है कि छोटा राजन की सिक्युरिटी के मद्देनजर उसका एक हमशक्ल भी हायर किया गया है। ऐसा मीडिया और संभावित हमलावरों को भटकाने के मकसद से किया गया है।
एयपोर्ट पर छोटा राजन ने चूमी धरती, उसका हमशक्ल भी है साथ
4 of 10
एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजन के दिल्ली पहुंचने के बाद कुछ मीडियावालों ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। बाद में पता चला कि वे राजन की डमी का पीछा कर रहे हैं। असली छोटा राजन को तो डिटेंशन सेंटर पहुंचाया जा चुका है। इसके लिए तीन डमी रास्ते तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
एयपोर्ट पर छोटा राजन ने चूमी धरती, उसका हमशक्ल भी है साथ
5 of 10
राजन के हमशक्ल की बीते तीन दिन से तलाश चल रही थी। राजन को न केवल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, बल्कि अपने ही गैंग के कुछ लोगों से भी खतरा है। ये वे लोग हैं जो राजन के दुश्मन छोटा शकील से मिल गए हैं या पेमेंट और दूसरे मुद्दों की वजह से राजन से बेहद नाराज बताए जाते हैं।
विज्ञापन
एयपोर्ट पर छोटा राजन ने चूमी धरती, उसका हमशक्ल भी है साथ
6 of 10
आशंका तो ये भी है कि राजन को कुछ राजनेताओं और सिक्युरिटी अफसरों से भी खतरा हो सकता है। कहा जा रहा है कि सीबीआई की पूछताछ में इनके और राजन के पुराने रिश्तों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
एयपोर्ट पर छोटा राजन ने चूमी धरती, उसका हमशक्ल भी है साथ
7 of 10
ऐसे में वे भी राजन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। राजन ने गिरफ्तार होने के बाद खुद कहा था कि मुंबई पुलिस के कई अफसरों के दाऊद से रिश्ते हैं। शायद यही वजह से राजन के मुंबई से जुड़े सारे केस सीबीआई को सौंप दिए गए हैं। राजन को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा।
एयपोर्ट पर छोटा राजन ने चूमी धरती, उसका हमशक्ल भी है साथ
8 of 10
राजन का डुप्लीकेट चौबीसों घंटे उसके साथ रहेगा। यहां तक कि हाई सिक्युरिटी जेल के अंदर भी वो मौजूद रहेगा।
एयपोर्ट पर छोटा राजन ने चूमी धरती, उसका हमशक्ल भी है साथ
9 of 10
डॉन और छोटा राजन को एक जैसी सिक्युरिटी में रखा जाएगा। ऐसी सिक्युरिटी कोर्ट, हॉस्पिटल या डिटेंशन सेंटर ले जाए जाने के दौरान रखी जाएगी ताकि किसी को शक न हो। राजन और उसका डुप्लीकेट एक जैसी कारों में सफर करेंगे। इस दौरान सिक्युरिटी में तैनात जवान दोनों के चेहरों पर मास्क डाले रहेंगे। करीब 25-30 कमांडो सिक्युरिटी में होंगे। ये असॉल्ट राइफल, एमपी 5 मशीनगन और ग्लॉक पिस्टल्स से लैस होंगे।
एयपोर्ट पर छोटा राजन ने चूमी धरती, उसका हमशक्ल भी है साथ
10 of 10
बता दें कि छोटा राजन के सीबीआई मुख्यालय पहुंच जाने के बाद हेडक्वार्टर को छावनी में बदल दिया गया है और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मीडिया को मेट्रो स्टेशन पर ही रोक दिया गया है।