दिल्ली चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार को भारत के सबसे उम्रदराज चिंपाजी रीता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। 53 साल से चिड़ियाघर में रह रही रीता के लिए 57वां जन्मदिन बेहद खास रहा, क्योंकि रीता ने बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
2 of 6
rita
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने केक काटा, केले खिलाए और गिफ्ट के रूप मेें फुटबॉल समेत कई खिलौने दिए। रीता भी बच्चों की भीड़ को देखकर घबराने की बजाय खेल रही थी। बच्चों को कैमरे के जरिये स्क्रीन लगाकर रीता की लाइव तस्वीरें दिखाईं।
विज्ञापन
3 of 6
rita
- फोटो : अमर उजाला
रीता का जन्म 15 दिसंबर, 1960 में अमेरिका के एम्सटर्डम चिड़ियाघर में हुआ था। चार साल की उम्र में यानी फरवरी 1964 में डेमोसेली क्रेन्स (कूंज) पक्षी के बदले उसे भारत लाया गया था।
4 of 6
rita
- फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर चिंपाजी की अधिकतम उम्र 40 साल की होती है, लेकिन अमेरिका के लिटिल मामा, जिसकी बीते माह 79 साल की उम्र में मौत हुई है उसके बाद दावा किया जा रहा है कि दिल्ली चिड़ियाघर में रीता सबसे उम्रदराज चिपांजी है।
विज्ञापन
5 of 6
rita
- फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर की निदेशक रेनू सिंह के मुताबिक, हमने इसी वर्ष जानवरों का जन्मदिन मनाने की परंपरा शुरू की है। रीता इस चिड़ियाघर की ही नहीं, बल्कि चिपांजी प्रजाति में सबसे बुजुर्ग है। उसे नए कंबल के साथ फुटबॉल दी गई है। कई और खिलौने भी दिए गए हैं।
हालांकि रीता का जन्मदिन 15 दिसंबर को है, लेकिन शुक्रवार को चिड़ियाघर बंद होने के कारण बृहस्पतिवार को ही जन्मदिन मनाया गया। खास बात ये है कि एक स्कूली छात्र ख्याति नौटियाल ने केक काटा, क्योंकि उसका खुद का जन्मदिन भी था। ख्याति ने बताया कि वह दस साल के हो गए हैं।