उसको आवारा जानवर नोंच रहे थे। लोगों ने जानवरों को भगाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। फरीदाबाद के बसेलवा कॉलोनी के पास खाली प्लाट में एक नवजात का शव मिला। मौके पर पहुंची ओल्ड फरीदाबाद थाने की पुलिस ने उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई महेंदर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।