फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर रेलवे की सौगातः रविवार को पूर्वांचल के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Sun, 22 Oct 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
railway - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने पूर्व दिशा में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रविवार को करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेन आनंद विहार व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी।
विज्ञापन

2 of 6
railway - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के स्टेशनों से सियालदाह, रांची जंक्शन, जोगबनी, गोरखपुर, पटना, जयनगर और सहरसा के लिए रवाना होगी।  ये ट्रेन बरास्ता गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ व उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। नियमित ट्रेनों में अगर आरक्षित बर्थ नहीं मिल रहा तो आप इन ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
indian railways
रविवार को आनंद विहार से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04046 आनंद विहार से रात 8 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बरास्ता कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, चारबाग, गोंडा व बस्ती स्टेशन चलेगी। इसी तरह आनंद विहार से सहरसा के लिए एक स्पेशल ट्रेन शाम 5:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 04424 बरास्ता गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा जंक्शन, गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, मुजफ्फरपुर चलेगी।

4 of 6
रेलवे के ओएसडी को पकड़ा, जुर्माना वसूला - फोटो : demo
एक अन्य ट्रेन रविवार को ही नई दिल्ली से पटना के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04026 देर रात 10:55 बजे रवाना होगी। रास्ते में गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, बक्सर और आरा स्टेशन पर ठहरेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 04010 आनंद विहार से जोगबनी के लिए देर रात 11:45 बजे रवाना की जाएगी। आनंद विहार से जयनगर के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
रेलवे - फोटो : demo pic
ट्रेन संख्या 04042 आनंद विहार से रविवार दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी। आनंद विहार से रांची के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन रविवार को ही रात 10:50 बजे रवाना की जाएगी। यह ट्रेन रास्ते में अलीगढ़, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, मुगलसराय, गया, कोडरमा स्टेशन ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार - फोटो : Getty
पुरानी दिल्ली से गोरखपुर के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन 
यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05048 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन रविवार को शाम 7.25 बजे रवाना होगी व अगले दिन गोरखपुर स्टेशन सुबह 10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद  ठहरेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें