फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में छठ की धूम: सीएम आतिशी-केजरीवाल ने निभाईं रस्में, गाजियाबाद में पुप्ष वर्षा; देखिए तस्वीरें

Thu, 07 Nov 2024 05:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Chhath Puja 2024 Photo: दिल्ली और एनसीआर में घरों से लेकर घाटों तक छठ की धूम देखी गई। सूर्योपासना के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य बृहस्प्तिवार की शाम संपन्न हुआ। यहां देखें लोगों ने किस तरह से मनाया महापर्व छठ...
विज्ञापन
1 of 12
राजनगर एक्सटेंशन में छठ पूजन में पूजा करती व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
Chhath Puja 2024: दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम तक छठ महापर्व मनाया जा रहा है। गुरुग्राम में सूर्योपासना के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य बृहस्प्तिवार की शाम संपन्न हुआ। गुरुग्राम में 35 बड़े छठ घाट बनाए गए हैं। इसके अलावा व्रतियों ने स्वीमिंग पुल और घर छतों पर भी अर्घ्य दिया। इसके अलावा गाजियाबाद में छठ महापर्व पर आकाश से पूर्वांचलियों पर पुष्पों की वर्षा हुई। दिल्ली के कई घाटों और कृत्रिम जलाश्य में समेत नोएडा की सोसायटी में छठ पर्व मनाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 12
अर्घ्य देने पहुंचे व्रती - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में मना छठ महापर्व
शीतला माता मंदिर परिसर में पुराना ब्रह्म सरोवर तालाब मंदिर निर्माण के कारण बंद है। मंदिर की पार्किंग में पाटलीपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति ने प्रशासन और छठ पूजा के समाजसेवियों की अगुआई में छठ घाट बनाया गया है। यहां हजारों की संख्या में व्रती और उनके परिवार के लोग जुटे हुए हैं। गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर पार्किंग स्थल पर बनाए गए छठ घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने व्रती पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 12
गुरुग्राम के सेक्टर 79 स्थित मैपस्को माउंटविले सोसाइटी में छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सेक्टर 79 स्थित मैपस्को माउंटविले सोसाइटी में छठ पूजा
गुरुग्राम में मुख्य शहर के दूर बसी सोसाइटियों में लोगों ने स्वीमिंग पुल को छठ घाट बना लिया। विपुल लावण्या सोसाइटी, सेक्टर 102 स्थित सनसिटी एवेन्यू, सेक्टर 79 स्थित मैपस्को माउंटविले, सेक्टर 82 स्थित मैप्सको कासाबेला, सेक्टर 109 स्थित वुडशायर्, सेक्टर 46 स्थित पावर ग्रिड, सेक्टर 83 स्थित वाटिका आदि सोसाइटियों में स्वीमिंग पुल पर छठ पूजा आयोजित की गई है। जहां अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

4 of 12
आईटीओ घाट पर जाते श्रद्धालु - फोटो : फोटो: भूपिंदर सिंह
दिल्ली के आईटीओ स्थित यमुना घाट पर छठ पूजा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। आज डूबते सूर्य को सायंकालीन अर्घ्य दिया। छठ पर्व की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन नहाय खाय से होती है। पंचमी को खरना, षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य सप्तमी को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त होता है। इस चार दिवसीय त्योहार में सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

5 of 12
आकाश से पूर्वांचलियों पर हुई पुष्पों की वर्षा - फोटो : अमर उजाला
आकाश से पूर्वांचलियों पर हुई पुष्पों की वर्षा
छठ पूजा के पावन अवसर पर हर वर्ष गाजियाबाद के लोकप्रिय नेता, माननीय पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जनरल वीके सिंह जी के द्वारा छठ पूजा में शामिल पूर्वांचली भक्तों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उन पर पुष्प वर्षा कई वर्षों से की जाती रही है।  
विज्ञापन

6 of 12
पूर्वांचलियों पर हुई पुष्पों की वर्षा - फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में इस वर्ष भी माननीय जनरल वी.के. सिंह की सुपुत्री और गाजियाबाद की जनता के दिलों में दीदी के नाम से घर करने वाली मृणालिनी सिंह के द्वारा गाजियाबाद में अनेकों छठ घाटों पर हेलीकॉप्टर से जाकर आकाश से छठ पूजा करते हजारों पूर्वांचली भक्तों पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस दृश्य को देख कर भक्तों के हृदय प्रफुल्लित हो उठे और भक्तों की भीड़ ने श्रीमती मृणालिनी सिंह (दीदी) का अभिनंदन कर प्रेम प्रकट किया।  
विज्ञापन

7 of 12
हिंडन छठ घाट पर पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा महोत्सव 05 नवंबर, 2024 को शुरू हुआ और 08 नवंबर को समाप्त होगा। यह त्योहार विशेष रूप से बिहार में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह व्रत संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए किया जाता है। छठ पर्व की शुरुआत षष्ठी तिथि से दो दिन पहले यानी की चतुर्थी तिथि से होती है। छठ पर्व में मुख्यतः सूर्य देव को अर्घ्य देने का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है। तो चलिए जानते हैं छठ पूजा की तिथियां अर्घ्य का समय और पारण समय क्या है। 

8 of 12
गाजियाबाद में छठ पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला
छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य में शैकरों की संख्या में पूजा व्रती एवं हजारों परिवार गण पहुंचें। संकल्प सिद्धि स्थल, नगर निगम छठ घाट, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के गंगाजल और गुलाब जल से प्रच्छालित पवित्र तालाब में संकल्प सिद्धि फाउंडेशन के सौजन्य से राजनगर एक्सटेंशन के व्रतीगण लगा रहे हैं। अपनी आस्था की 11वीं वर्षीय डुबकी है। दुर्गा पूजा के तुरंत बाद से घाट की तैयारी करते दिखने लगते हैं ।संकल्प सिद्धि फाउंडेशन, छठ पूजा समिति के उत्साही कार्यकर्तागण और व्रती के परिवारजन साथ ही इन्हें सहयोग मिलता है नगर निगम एवं स्थानीय प्रशासन का ।

9 of 12
खोड़ा छठ घाट पर हजारों श्रदालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्य - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा को सनातन धर्म के सबसे पुराने वैदिक त्योहारों में से एक माना जाता है जो दुनिया भर में विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाता है और सनातन धर्म में छठ पूजा के महत्व से संपूर्ण देश भली-भांति परिचित है। हमारे देश में छठ महापर्व का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सभी पूर्वांचल साथी इस पर्व को बेहद जोर शोर से मनाते हैं और सूर्य देव को अर्ग देते हुए छठी मैया की पूजा करते हैं।

10 of 12
शिप्रा सनसिटी में छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देती वर्ती। - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन, इंदिरापुरम एंजल मर्करी सोसायटी, शिप्रा सनसिटी, मोदीनगर के गोविंदपुरी, इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन विस्ता सोसाइटी, वेव सिटी के बम्हैटा स्थित शंकर विहार के डेहरी मन्दिर घाट, देविका स्काईपर्स सोसाइटी राज नगर एक्सटेंशन, नीलाया ग्रीन सोसायटी, हिंडन छठ घाट, साया जेनिथ, राजनगर एक्सटेंशन संकल्प सिद्धि छठ घाट मेक सिग्नेचर हाइट, देविका स्काईपर्स सोसाइटी राज नगर एक्सटेंशन, खोड़ा छठ घाट, जयपुरिया सनराइज ग्रींस सोसायटी और देवी मंदिर घाट डासना में महिलाओं ने छठ पूजा की। वहीं दूसरी तरफ हिंडन नदी के आसपास जाम भी लग गया।

11 of 12
केजरीवाल ने छठ पूजा की रस्में निभाईं - फोटो : X/AAP
केजरीवाल ने छठ पूजा में लिया हिस्सा
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छठी मईया आप सभी को ढेर सारी खुशियां, आशीर्वाद दें। मैं अभी अपनी विधानसभा में छठी मईया की पूजा करने आया था। मैंने सबके साथ पूजा की। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में 1000 से ज्यादा जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया है। हमारी सरकार बनने से पहले 200-250 जगहों पर इसका आयोजन होता था। लेकिन जनता की सुविधा के लिए हमने दिल्ली में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया है और मुझे बहुत खुशी है।
विज्ञापन

12 of 12
सीएम आतिशी ने की भगवान भास्कर की पूजा - फोटो : X/AAP
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गिरी नगर के बालमुकुंद खंड में छठ पूजा घाट पर पूर्वांचली भाई-बहनों के साथ श्रद्धा और उत्साह से छठ पूजा की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें