फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर 9 गोलियां खा जब मौत के मुंह से बाहर आया ये जवान तो पत्नी ने कही ये बातें

Mon, 10 Apr 2017 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
chetan cheetah
श्रीनगर के बांदी में लश्कर के आतंकियों से लोहा लेते हुए उनकी 9 गोलियां खाने के बाद भी मौत के मुंह से बाहर आने वाले सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता को आज एम्स से दो महीने बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। ड‌िस्चार्ज होते ही जब पत्रकारों ने उनसे पूछा क‌ि आप कैसे हैं तो वो तुरंत बोले- 'I am ROCKING'। जब एक पत्रकार ने उनसे दोबारा पूछा क‌ि सर आपकी तब‌ियत कैसी तो उन्होंने उसे समझाया और कहा रॉक‌िंग मतलब ही होता है क‌ि मैं बहुत अच्छा हूं।
विज्ञापन

2 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीड‌िया
इस मौके पर उनकी पत्नी उनके साथ थीं और अपने पति को घर ले जाते वक्त उनके चेहरे की खुशी आसानी से पढ़ी जा सकती थी।
विज्ञापन

3 of 10
chetan cheetah - फोटो : ani
बहादुर सीआरपीएफ कमांडेंट की पत्नी होने का गर्व उनके शब्दों में भी साफ झलक रहा था। चीता की पत्नी ने बताया कि वह पति के घर वापस आने से काफी खुश हैं। डॉक्टरों की तरह उन्हें भी चीता का घर लौटना किसी चमत्कार जैसा ही लगता है। साथ ही वो इसके लिए भगवान को भी शुक्रिया अदा करती हैं।

4 of 10
चेतन चीता - फोटो : सोशल मीड‌िया
उनकी पत्नी से जब पूछा गया कि घर जाने के बाद उनका क्या प्लान है वह किस तरह से इस अवसर को सेलिब्रेट करेंगी तो उन्होंने कहा कि हमारे लिए तो ये दिवाली है।
विज्ञापन

5 of 10
chetan cheetah - फोटो : सोशल मीड‌िया
'चीता' के नाम से मशहूर सीआरपीफ कमांडेंट चेतन चीता को 14 फरवरी के दिन कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शरीर में 9 गोलियां लगी थी।
विज्ञापन

6 of 10
chetan cheetah - फोटो : सोशल मीड‌िया
उस दौरान चेतन सेना,जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक ऑपेरशन का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 10
chetan cheetah
आतंकियों की तरफ से हुई गोलीबारी में उनके हाथ, पैर, आंख, पेट और कुछ अन्य अंगो पर कुल 9 गोलियां लगी थीं। डॉक्टर के अनुसार एक गोली उनकी दाईं आंख से होती हुई, ब्रेन को डैमेज करती हुई निकल गई थी। वहीं, एक गोली पीठ में लगी थी, जो उनके पेट से होते हुए बाहर निकल गई थी। इसकी वजह से आंत बुरी तरह डैमेज हो गई थी।

8 of 10
chetan cheetah
पूरी तरह छलनी होने और आंख में गोली लगने के बावजूद चेतन चीता ने 16 राउंड गोलियां चलाईं और उनकी ओर से मारे गए तीन आतंकियों में से एक लश्कर के खतरनाक आतंकी कमांडर अबू हारिस था।

9 of 10
chetan cheetah
डॉक्टरों के अनुसार चीता अब होश में है और उनके सभी अंग काम कर रहें है। वहीं चीता की पत्नी उमा सिंह का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास था कि उनके पति जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएंगें। सिंह के अनुसार चीता की इच्छा शक्ति बहुत मजबूत है।
विज्ञापन

10 of 10
चेतन चीता - फोटो : ani
वहीं चीता को होश आने के बाद सुबह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे और चीता से हालचाल जाने। इसके बाद उन्होंने चता का इलाज कर रहे डॉक्टरों से और चीता की पत्नी से भी वार्ता की। एम्स के ट्रोमा सर्जरी व क्रिटिकल केयर सेन्टर के प्रोफेसर डॉ. अमित गुप्ता के अनुसार चीता के स्वास्थ्य में जो सुधार हुआ है, वह सिर्फ एक चमत्कार ही है। डॉ. गुप्ता के अनुसार ब्रेन को नुकसान पहुंचने के कारण उनका जीसीएस स्केर एम 3 ​था। जिसमें अब काफी सुधार हुआ है और वह एम 6 हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें