फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों की जगह बाढ़ से बर्बाद शहर से आ रही उनकी ये तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
बाढ़ से राहत का इंतजार चिंता में डूबे परिजन : कई दिनों से तमिलनाडु में हो रही तेज बारिश से बने बाढ़ के हालात के बीच हॉट सिटी के कई परिवारों की चिंता बढ़ गई है। इन परिवारों के सदस्य तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों और चेन्नई में फंसे हैं। इनमें से कई तीन दिन से घरों में कैद हैं। चेन्नई में फंसे लोग परिजनों को व्हाट्स एप पर आपदा की तस्वीरें भेज रहे हैं। परिजन उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। (फोटो व स्टोरी : नेहा राय/अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद)
विज्ञापन

अपनों की जगह बाढ़ से बर्बाद शहर से आ रही उनकी ये तस्वीरें

2 of 8
दोस्त हैं फिक्रमंद : शिप्रा सन सिटी निवासी धीरेंद्र कांबोज, पत्नी गीता कांबोज दो बेटों के साथ चेन्नई में फंसे हैं। परिजन व मित्र उनसे संपर्क कर रहे हैं। व्हाट्स एप के जरिए धीरेंद्र वहां की तस्वीरें भेजकर हालात की जानकारी दे रहे हैं। धीरेंद्र के मित्र सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि धीरेंद्र चेन्नई की आईटी कंपनी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

अपनों की जगह बाढ़ से बर्बाद शहर से आ रही उनकी ये तस्वीरें

3 of 8
माता-पिता फंसे : शालीमार गार्डन निवासी मनोगरन के पिता मनी और मां परमेश्वरी तमिलनाडु के मदुरई में रहते हैं। न्यूज पर वहां के हालात देखकर परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं। न ट्रेन चल रही हैं और न ही प्लेन। ऐसे में खुद को काफी असहाय महसूस कर रहा हूं। समझ में नहीं आ रहा कि कैसे उन लोगों तक पहुंचा जाए।

अपनों की जगह बाढ़ से बर्बाद शहर से आ रही उनकी ये तस्वीरें

4 of 8
परिजन विल्लुपुरम में : शालीमार गार्डन निवासी होटल संचालक आर. डेविड की पत्नी फ्रांसिस कॉ मेरी, नौ वर्ष की बेटी इप्सिदा, बेटे मिल्कीस तमिलनाडु के विल्लुपुरम में 3 दिनों से फंसे हैं। डेविड फोन से उनका हाल ले रहे हैं। डेविड की पत्नी और बच्चे रिश्तेदारों से मिलने गए थे। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर पानी भरा है। सभी तीसरी मंजिल पर रह रहे हैं।
विज्ञापन

अपनों की जगह बाढ़ से बर्बाद शहर से आ रही उनकी ये तस्वीरें

5 of 8
बारिश रुकते ही हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर भरेंगे उड़ान : तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश से बने बाढ़ के हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हिंडन एयरबेस की टीम तैयार है। एयरफोर्स अधिकारियों ने हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर के पायलट दल को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि अगले दो दिन में बारिश रुकते ही दोनों विमान रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उड़ाने भरेंगेे।
विज्ञापन

अपनों की जगह बाढ़ से बर्बाद शहर से आ रही उनकी ये तस्वीरें

6 of 8
चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों की मदद को गाजियाबाद आठवीं बटालियन की 4 टीमें रवाना हो गई हैं। टीम में शामिल एनडीआरएफ के 162 जवानों और अधिकारियों ने पालम एयरपोर्ट से बुधवार दोपहर उड़ान भरी। राहत व बचाव कार्य के लिए टीम 22 नाव, लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉयज, डीप डाइविंग सेट, फ्लोटिंग पंप आदि लेकर विशेष विमान से चेन्नई रवाना हुई। कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि देशभर से एनडीआरएफ की 15 टीमें चेन्नई व आसपास के क्षेत्रों में जुटी हैं। तेज बारिश चेन्नई एयरपोर्ट पर पानी भरने के कारण विशेष विमान एर्णाकुलम में लैंड हुआ।
विज्ञापन

अपनों की जगह बाढ़ से बर्बाद शहर से आ रही उनकी ये तस्वीरें

7 of 8
उत्तराखंड-जम्मू कश्मीर आपदा में हिंडन एयरबेस ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद हिंडन एयरबेस को क्विक रिस्पांस एयरबेस बनाया गया है। एयरफोर्स अधिकारियों की मानें तो हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर के पायलट दल को तमिलनाडु में बाढ़ के हालात को देखते हुए तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

अपनों की जगह बाढ़ से बर्बाद शहर से आ रही उनकी ये तस्वीरें

8 of 8
हिंडन एयरबेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग अनिल सभ्भरवाल ने बताया कि आदेश आते दोनों विमानों को तमिलनाडु के लिए रवाना किए जाएंगे। (फोटो : इनके परिजन कई दिनों से चेन्नई में फंसे हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें