फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाः सिर्फ यूपी बिहार में ही नहीं यहां भी होती है धड़ल्ले से टीचर के सामने नकल

Fri, 24 Mar 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद/गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 8
cheating in exams - फोटो : अमर उजाला
नकल की बात आती है तो सबके जहन में बिहार में पिछले साल हुई नकल की तस्वीर कौंध जाती है जिसने देश ही नहीं विदेशी मीडिया में भी अपनी जगह बनाई थी। लेकिन अगर हम ये सोचें कि ऐसी नकल सिर्फ बिहार या यूपी में होती है तो गलत है। देश के अन्य राज्य भी इसमें पीछे नहीं हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें नकल माफिया के आगे कितना बेबस है हमारा तंत्र...
विज्ञापन

2 of 8
cheating in exams - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल पर नकेल के दावों की हवा निकलती दिख रही है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और हरियाणा बोर्ड नकल माफिया के आगे पूरी तरह बेबस दिखाई दे रहे हैं। नकल का खुला खेल न केवल निजी स्कूलों में, बल्कि सरकारी स्कूलों में भी जारी है। पर्वतीया कॉलोनी के केडी पब्लिक स्कूल और तिगांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाद अब पल्ला नंबर-तीन स्थित एसएसएम स्कूल भी नकल का अड्डा बना दिखाई दिया। मंगलवार को 10वीं की विज्ञान की परीक्षा हुई, लेकिन इस परीक्षा में भी धड़ल्ले से नकल चली। एसएसएम स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर प्रशासन की धारा-144 का जमकर उल्लंघन हुआ। (फोटो में पर्ची बनाता छात्र)
विज्ञापन

3 of 8
cheating in exams - फोटो : अमर उजाला
खिड़कियों से फेंकी गई पर्चियां
पल्ला के इस निजी स्कूल में नकल पर नकेल के सारे दावे फेल नजर आ रहे थे। केंद्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी केवल टाइम पास कर रहा था। परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 लागू है, लेकिन इसके बावजूद बाहरी तत्व स्कूल की दीवार पर चढ़कर खिड़कियों से पर्चियां क्लास के अंदर पहुंचा रहे थे। कुछ लोग तो खिड़की से ही परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र लेते दिखाई दिए। पिछले दिनों सामाजिक विज्ञान के पेपर में छात्र के ज्योमेट्री बॉक्स में मोबाइल मिलने का मामला भी एसएसएम स्कूल का ही था।

4 of 8
cheating in exams - फोटो : अमर उजाला
स्कूल बस में तैयार हो रही थीं पर्चियां
पल्ला नंबर तीन स्थित इस बोर्ड परीक्षा केंद्र पर नकल कराने के लिए कुछ लोग स्कूल बस में बैठकर नकल की पर्चियां तैयार कर रहे थे। वहीं कुछ लोग पेड़ों के नीचे बैठकर पर्चियां तैयार कर परीक्षार्थियों तक पहुंचाने की जुगत में लगे थे। लापरवाही इस कदर हावी थी कि न तो स्कूल प्रशासन की तरफ से और न ही शिक्षा विभाग, हरियाणा बोर्ड और जिला प्रशासन ने कोई एहतियात बरती। 
विज्ञापन

5 of 8
cheating in exams - फोटो : अमर उजाला
स्टाफ ने भी लापरवाही में कसर नहीं छोड़ी
परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिसकर्मी तमाशबीन बना हुआ था, तो केंद्र के अंदर स्टाफ ने भी लापरवाही बरतने में कसर नहीं छोड़ी। परीक्षार्थी स्टाफ की मौजूदगी में एक दूसरे की कॉपी से नकल कर रहे थे। इस दौरान विद्यार्थी अपनी सीट से आगे पीछे होकर अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा दे रहे थे। कुछ शिक्षक तो मुख्य गेट पर इस तरह तैनात थे, जैसे उड़नदस्ते को लेकर अलर्ट हों।
विज्ञापन

6 of 8
cheating in exams - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ नाम के पर्यवेक्षक एवं अधीक्षक
बोर्ड ने परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए पर्यवेक्षक एवं अधीक्षक की नियुक्ति की है। यह न तो परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की गहन जांच कर रहे हैं और न ही पर्चियों को रोकने में सफल हो पा रहे हैं। ऐसे में इस बार लगाए गए ऑब्जर्वर भी किसी काम नहीं आ सके, जिससे नकल रहित परीक्षाओं के दावे हवा हवाई साबित हो गए।
विज्ञापन

7 of 8
cheating in exams - फोटो : अमर उजाला
नकल रहित परीक्षाओं के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। नकल करने वालों और कराने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है। इस बार जिन स्कूलों में नकल के मामले पकड़े जा रहे हैं, उन्हें अगली बार केंद्र नहीं बनाया जाएगा।-डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा बोर्ड
विज्ञापन

8 of 8
cheating in exams - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों की छत पर नकल कराने के ल‌िए चढ़े बाहरी युवक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें