फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में पिस्टल लहराने के मामले में आशीष पांडेय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, लगाई गई ये धाराएं

Thu, 01 Nov 2018 07:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ashish pandey - फोटो : पीटीआई
राजधानी के पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी में पिस्टल लहराने व धमकी देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी आशीष पांडेय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। दूसरी ओर आशीष पांडेय के वकीलों ने भी जमानत याचिका दायर कर दी। इन दोनों पर संबंधित अदालत में शुक्रवार को सुनवाई होगी। आशीष पांडेय बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय का बेटा है।
विज्ञापन

2 of 5
ashish pandey
पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी धर्मेंद्र के समक्ष दिल्ली पुलिस ने आशीष पांडेय के खिलाफ रास्ता रोकने, धमकी देने व आर्म्स एक्ट की धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने 18 दिन में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन

3 of 5
ashish pandey - फोटो : पीटीआई
दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने वाली है कि यह जानकारी बृहस्पतिवार को मीडिया में आने के बाद आशीष के वकीलों ने जमानत याचिका दायर कर दी। पुलिस ने भी दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी। 

4 of 5
ashish pandey - फोटो : अमर उजाला
आशीष पांडेय ने 18 अक्तूबर को सरेंडर किया था और तब से वह हिरासत में है। पेश मामले में इससे पहले दो बार आशीष पांडेय की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। ड्यूटी एमएम सुमित आनंद ने 19 अक्तूबर को, तो अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील राणा ने 23 अक्तूबर को आशीष को जमानत देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashish pandey - फोटो : पीटीआई
सत्र अदालत ने आशीष पांडेय की जमानत याचिका खारिज करते हुए अपनी तल्ख टिप्पणी में कहा था कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को सही रास्ते पर लाने का समय आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें