Delhi Blast News: दिल्ली के लाल किला पर हुए धमाके के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। धमाके में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में अस्पतालों में भर्ती किया गया। जहां अपनों को देखने के लिए घायलों के परिजन पहुंचे। जहां चारों तरफ चीखना, रोना और सिसकियां गूंज रही थीं।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली धमाके में अपनों को खोने का दर्द
- फोटो : पीटीआई
लाल किले के पास एक भीषण कार विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 24 अन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, घटना में इस्तेमाल की गई कार का चालक कथित तौर पर फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा था, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी।
विज्ञापन
2 of 8
दिल्ली धमाके में अपनों को खोने का दर्द
- फोटो : पीटीआई
धमाका सोमवार शामकरीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर हुआ। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि एक धीमी गति से चल रही हुंडई आई20 कार में विस्फोट हुआ। कार में यात्री सवार थे और आसपास की अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसने कई वाहनों को पूरी तरह से जला दिया और आसपास की इमारतों, कारों की खिड़कियों और मेट्रो स्टेशन के कांच के पैनलों को भी चकनाचूर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 8
दिल्ली धमाके में अपनों को खोने का दर्द
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनआईए और एनएसजी की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दस फायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे, जिन्हें रात 7:29 बजे तक सफलता मिली।
4 of 8
दिल्ली धमाके में अपनों को खोने का दर्द
- फोटो : पीटीआई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विस्फोट में इस्तेमाल की गई कार का चालक, पुलवामा निवासी डॉक्टर उमर मोहम्मद, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है। इस मॉड्यूल से ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। पुलिस का मानना है कि यह विस्फोट फरीदाबाद टेरर नेटवर्क से संबंधित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
दिल्ली धमाके में अपनों को खोने का दर्द
- फोटो : पीटीआई
अस्पतालों में मची चीख पुकार
इस भयावह वारदात के बाद घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में 12 दिल्ली के निवासी हैं, जबकि आठ अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
6 of 8
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल
- फोटो : पीटीआई
मृतकों की पहचान अशोक कुमार (34) जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे, और अमर कटारिया (35) जो दिल्ली के थे, के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की उम्र 28 से 58 वर्ष के बीच बताई जा रही है और उनकी पहचान अभी की जानी है। कार के मलबे से एक विकृत शव भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
धमाके के बाद का दृश्य व मृतक दिनेश मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के दिनेश की मौत
सोमवार रात दिल्ली में हुए धमाके में श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के चिकनीपुरवा गांव निवासी दिनेश मिश्रा (34) की भी मौत हो गई। आधार न होने से उसका शव अज्ञात में रखा गया था। मृतक दिनेश के भाई गुड्डू ने बताया कि दिनेश मिश्रा दिल्ली में कार्ड की दुकान में काम करते थे। उनकी शादी हो चुकी है और बच्चे भी हैं। परिवार गांव पर रहता है।
मोहसिन के परिजनों ने की न्याय की मांग
लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार विस्फोट में मारे गए लोगों में से एक मोहसिन का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह उनके गृहनगर मेरठ पहुंचा, जिससे इलाके में गहरा शोक छा गया। बताया जा रहा है कि मोहसिन, जिसकी उम्र लगभग 30 साल थी। किसी व्यापारिक काम से दिल्ली गए थे। जब यह हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक, विस्फोट के समय वह अमरोहा के हसनपुर निवासी व्यापारी लोकेश अग्रवाल के साथ थे।