फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूग्राम शूटआउट: सीसीटीवी से खुला जज के बेटे-पत्नी पर हमले का राज, गनर ने इसलिए मारी गोली!

Tue, 16 Oct 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Gurugram murder
विज्ञापन

गुरूग्राम गोलीकांड में एक नया मोड़ आ गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जज की पत्नी रेणु और बेटे ध्रुव को गनर महिपाल ने कार ड्राइविंग के विवाद में गोली मारी थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन गनर और बेटे ध्रुव के बीच गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हुआ था।  इसमें गाड़ी की चाभी को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बात का अंदाजा बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों की बातचीत से लगाया जा रहा है। 

गौरतलब है कि इस हादसे में जज की पत्नी रेणु की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बेटा ध्रुव वेंटिलेटर पर है। चश्मदीदों के अनुसार, घटना स्थल के बाहर कार में बैठे जज के बेटे और गनर के बीच खूब अनबन हुई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुअा मामला

Gurugram murder
इस दौरान गनर गुस्से में बेकाबू हो गया और कार से बाहर निकला और ध्रुव को गालियां देने लगा।  इस बात का विरोध करने के लिए रेणु कार से उतरी और महिपाल उसी से उलझ गया और मारने पीटने लगा।

मां को इस हाल में देखकर ध्रुव भी गाड़ी से उतरा और महिपाल से भीड़ गया। सीसीटीवी में दिखा कि  इस पर महिपाल ने रेणु को गोली मार दी। इसे देखकर ध्रुव भी आगे बढ़ा और उसे भी गोली मार दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें