दलित जितेंद्र और उसके परिवार को जिंदा जलाए जाने की घटना की तफ्तीश करने सीबीआई स्पेशल क्राइम तृतीय टीम बृहस्पतिवार को सुनपेड़ गांव पहुंची।
विज्ञापन
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
2 of 14
टीम की फोरेंसिक विंग (सीएफएसएल) ने हादसे वाले कमरे का निरीक्षण किया और जांच के लिए नमूने इकट्ठा किए। जांच अधिकारियों ने पीड़ित और उसके परिवार वालों के अलावा गांव के लोगों से भी जानकारी ली। देर शाम तक चली जांच में टीम जरूरी सामान और तथ्य जुटा ले गई।
विज्ञापन
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
3 of 14
जितेंद्र से की पूछताछ- करीब पौने एक बजे पहुंचे सीबीआई टीम की अगुवाई कर रहे डीआईजी उमेश चंद्र ने जितेंद्र से 19-20 अक्तूबर रात हुई घटना के बारे में जानकारी ली। जितेंद्र ने बताया कि वह 19 को पत्नी रेखा और बेटी दिव्या को लेकर कालका जी मंदिर गया था, जबकि बेटा वैभव दादी के साथ घर पर ही था। शाम 7:30 बजे घर लौटे और खाना खाने के बाद 8:30 सभी सो गए।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
4 of 14
रात करीब ढाई बजे हाथ पर पेट्रोल गिरने से उसकी आंखें खुलीं। उसने दस बारह लोगों को कमरे के बाहर देखा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता लोगों ने आग लगा दी। इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता। बताया कि घटना के समय घर की तीन महिला सदस्य पड़ोस में चल रहे जागरण में शामिल होने गई थीं।
विज्ञापन
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
5 of 14
फोरेंसिक टीम ने खंगाला कमरा- कमरे के मुख्य दरवाजे के ताले पर लगी सील तोड़कर फोरेंसिक टीम अंदर घुसी। यहां भी जितेंद्र को लाया गया। उसने बताया कि बेड पर खिड़की की ओर दोनों बच्चे सो रहे थे। उनके बगल में पत्नी और वह खुद लेटा था। फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने करीब ढाई घंटे तक कमरे के हर सामान की जांच की।
विज्ञापन
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
6 of 14
टीम ने कमरे में से जितेंद्र की जली हुई चप्पल भी बरामद कर कब्जे में ली। कमरे में बेड पर पड़े जले हुए कपड़े, गद्दा, चादर आदि सामान जांच के लिए सील की। एफआईआर में जितेंद्र का आरोप था कि हमलावरों ने खिड़की से पेट्रोल अंदर फेंका था। फोरेंसिक टीम ने खिड़की की चौखट के अंदर और बाहर की लकड़ी कटवा कर जांच के लिए कब्जे में ली है।
विज्ञापन
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
7 of 14
घटनास्थल और घर का बनाया नक्शा- टीम के कुछ सदस्यों ने घटनास्थल का नक्शा बनाना शुरू किया। एफआईआर में जितेंद्र ने आरोप लगाया था कि हमलावर दीवार फांद कर घर के अंदर घुसे। टीम के सदस्यों ने घर के बाहर की दीवार की लंबाई-ऊंचाई आदि नापने के साथ ही कई कोण से उसकी तस्वीर ली। कमरे की नाप जोख करने के साथ ही टीम ने नक्शा तैयार किया। अंदर रखी हर वस्तु की लंबाई चौड़ाई और स्थिति दर्ज करने के साथ ही उस पर जलने या आग के निशान मिले या नहीं, यह सब नोट किया गया और तस्वीर ली गई।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
8 of 14
छत के रास्ते घर में घुसने की आशंका- टीम के सामने जितेंद्र ने आशंका व्यक्त की कि हमलावर पड़ोस के घर की खुली सीढ़ी से चढ़कर उसकी छत से होते हुए घर के आंगन पहुंचे होंगे। इस पर टीम ने जितेंद्र और उसके चाचा हुकुमसिंह के साथ छत का भी निरीक्षण किया और जितेंद्र से जानकारी हासिल की। मालूम हो कि जितेंद्र ने एफआईआर में दस बारह लोगों के दीवार फांद कर घर में घुसने का आरोप लगाया था।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
9 of 14
तिहरे हत्याकांड की भी ली जानकारी- आगजनी की घटना के पीछे की वजह तलाश रही सीबीआई टीम को जितेंद्र ने 5 अक्तूबर 2014 को गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बारे में बताया। जितेंद्र के मुताबिक राजपूत परिवार के लड़के गांव की लड़कियों के साथ छेड़खानी करते और उनके अश्लील फोटो खींच कर मोबाइल में रखते थे।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
10 of 14
5 अक्तूबर को उसके रिश्तेदार की दुकान पर दबंग लड़के अश्लील फोटो देख रहे थे कि मोबाइल फोन नाली में गिर गया। दबंगों ने रिश्तेदार पर नाली से फोन निकालने को कहा। इस पर विवाद बढ़ गया। इसमें तीन युवकों को चाकू लगा, जिनकी मौत हो गई।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
11 of 14
इस मामले में जितेंद्र के दो सगे भाई सहित 11 लोग जेल में बंद हैं। जितेंद्र का आरोप था कि इसका बदला लेने के लिए ही ठाकुरों ने उसके परिवार पर हमला किया। टीम ने जितेंद्र के चाचा जयचंद और गांव के बुजुर्ग जयपाल से भी पुरानी घटनाओं की जानकारी ली।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
12 of 14
पुलिस पर फिर लगा आरोप- पूछताछ के दौरान जितेंद्र ने बताया कि उसके परिवार पर दो बार पहले भी हमला किया गया, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बताया कि 6 अक्तूबर 2014 की रात हमलावरों ने उसके घर सहित दो रिश्तेदारों के घर पर लूट पाट कर आग लगा दी थी।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
13 of 14
एसआईटी और लोकल फोरेंसिक टीम भी रही मौजूद- मामले की जांच कर रही एसआईटी के पर्यवेक्षक पूर्णचंद पवार डीसीपी एनआईटी, विष्णुदयाल एसपीपी तिगांव भी मौजूद रहे। हालांकि सीबीआई के सदस्यों ने इनसे कोई भी जानकारी नहीं मांगी।
सुनपेड़ : जितेंद्र ने CBI को बताया, एक अश्लील फोटो ने भड़काई आग
14 of 14
सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने अभी तक जो जांच की है, उसकी रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी जाएगी। घटना के दिन कमरे की जांच करने वाली लोकल फोरेंसिक टीम के डॉ. राजेंद्र सिंह और डॉ. मनीषा भी जांच के दौरान उपस्थित रहीं। दोनों ने जांच के बाद पाए गए तथ्यों को सीबीआई की फोरेंसिक टीम को जानकारी दी।