मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
दिनभर पसरा रहा सन्नाट, मीडिया का रहा जमावड़ा
उपमुख्यमंत्री के आवास पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, रोड पर मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। सुरक्षा के लिहाज से मथुरा रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सर्विस रोड को बंद कर दिया। ऐसे में किसी भी अंजान शख्स को रोड से निकलने की अनुमति नहीं थी। वहीं, छुट्टी का दिन होने के कारण हाई कोर्ट बंद था। ऐसे में अन्य दिनों के मुकाबले सिसोदिया के आवास पर चहलकदमी कम रही।