भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युमन हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दूसरे दिन रविवार को स्कूल में पहुंचकर 4 घंटे तक साक्ष्य एकत्र किए। रिमांड पर लिए गए आरोपी अशोक को सीबीआई अपने साथ लेकर स्कूल आई। यहां माली हरपाल की मौजूदगी में पुलिस ने क्राइम सीन को री-क्रिएट किया। करीब एक घंटे तक सीन रीक्रिएट करने के बाद सीबीआई ने अशोक को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 6
माली हरपाल
- फोटो : सुदर्शन
दोपहर करीब 12 बजे सीबीआई के तीन अधिकारी एक गाड़ी में सवार होकर रायन स्कूल पहुंचे। करीब 2 बजे सीबीआई की तीन अन्य गाड़ियां स्कूल में पहुंची। एक गाड़ी में रिमांड पर लिया गया आरोपी अशोक भी था।
विज्ञापन
3 of 6
माली हरपाल से बात करते अधिकारी
दस मिनट बाद एक अन्य गाड़ी में स्कूल में कार्यरत माली हरपाल को भी लाया गया। इसके बाद मौका-ए-वारदात पर पूरे घटनाक्रम को दोहराया गया। इस दौरान आरोपी व माली हरपाल का आमना-सामना करवाकर पूछताछ की गई। इससे पहले रिमांड पर लेने के बाद आरोपी अशोक से सीबीआई शनिवार से ही पूछताछ कर रही है।
4 of 6
कंडक्टर अशोक को लेकर री-क्र्तिएशन के लिए पहुची सीबीआई
टीम ने सीन दोहराए जाने के दौरान यहां से कुछ अन्य साक्ष्य भी एकत्र कर लिए। टीम को बिल्डिंग के बाहर रखे गमलों के पास से भी साक्ष्य जुटाते देखा गया। करीब तीन बजे सीबीआई की टीम अशोक को लेकर वापस निकल गई।
विज्ञापन
5 of 6
जांच के बाद निकलती सीबीआई टीम
सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में सीबीआई द्वारा रिमांड पर लिए गए स्कूल रीजनल हेड व एचआर हेड को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
सीबीआई के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस मामले में आरोपी से पूछताछ व घटनाक्रम को दोबारा दोहराए जाने के बाद अब सीबीआई गुरुग्राम पुलिस से पूछताछ कर सकती है। हालांकि रविवार को पहुंची टीम के साथ गुरुग्राम पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन सीबीआई द्वारा की जा रही जांच के बाद पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।