रायन इंटरनेशनल स्कूल के सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या की जांच अब सीबीआई करेगी, लेकिन सीबीआई को भी जांच में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पुलिस की उलझी गुत्थी को सुलझाने में सीबीआई को नए सिरे से जांच करना होगा।
विज्ञापन
2 of 8
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की थ्योरी से इतर नए एंगल पर जांच करना सीबीआई के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती सीबीआई के लिए हत्या का मकसद तलाशना होगा। अभी तक पुलिस थ्योरी में प्रद्युम्न की हत्या का मकसद साफ नहीं हुआ है।
आठ सितंबर को स्कूल के टॉयलेट में प्रद्युम्न की हत्या का एक सप्ताह बीत चुका है। एक सप्ताह की देरी के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीबीआई जांच की घोषणा की है। अब मामला सीबीआई तक पहुंचने में करीब एक सप्ताह का और समय लगेगा।
विज्ञापन
3 of 8
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
दो हफ्ता से अधिक समय बीतने के बाद कई सबूत नष्ट हो जाएंगे। इससे मौका-ए-वारदात पर सीबीआई को अधिक कुछ नहीं मिलेगा। ऐसे में पुलिस द्वारा दिए गए सबूत के आधार पर ही सीबीआई को शुरुआती दौर में आगे बढना होगा।
हालांकि सीबीआई जांच शुरू होने के बाद फिर से मुख्य आरोपी अशोक, स्कूल के दो गिरफ्तार स्टाफ फ्रांसिस थॉमस, जेयस थॉमस, अन्य शिक्षकों, निकाले गए गार्ड, माली हरपाल, ड्राइवर अशोक, पूर्व प्रिंसिपल समेत अन्य से पूछताछ की जाएगी।
प्रद्युम्न की हत्या में एक नहीं बल्कि कई सवाल ऐसे हैं जिनका पुलिस ने अभी तक जवाब देने की जरूरत नहीं समझी। प्रद्युम्न के घरवाले बार-बार यह कह रहे हैं कि कहीं उसकी हत्या इसलिए तो नहीं हो गई कि उसने कुछ ऐसा देख लिया था जिससे भेद खुलने का डर था।
4 of 8
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के लिए यह भी चुनौती है कि आखिर मासूम प्रद्युम्न ने क्या देख लिया था? प्रद्युम्न के घर वाले भी लगातार पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाते रहे और सीबीआई जांच की मांग की है।
अब सीबीआई जांच से ही खुलासा होने की उम्मीद है कि प्रद्युम्न की हत्या की पहले से ही साजिश की गई थी और उसे जबरदस्ती किसी की अनकही घटना का शिकार हो गया। प्रद्युम्न के घरवालों को उम्मीद है कि सीबीआई की जांच में सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
demo pic
इन सवालों का जवाब ढूंढना बनेगा चुनौती
1.प्रद्युम्न की हत्या पिता वरुण ठाकुर द्वारा स्कूल के गेट के छोडने के 15 मिनट बाद सूचना आई। ऐसे में 03-05 मिनट के भीतर हत्या हो गई। आखिर इतना कम समय में मासूम को क्यों मारा गया होगा?
2.स्कूल में आने के बाद प्रद्युम्न सीधे टॉयलेट क्यों गया? जब वह टॉयलेट गया तो पीठ पर बैग क्यों था। यह सवाल और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रद्युम्न का कक्षा केवल 27 कदम ही दूर था। और अगर वह चाहता तो अपना बैग कक्षा में रखकर जा सकता था।
विज्ञापन
6 of 8
रायन स्कूल
3.पुलिस के मुताबिक प्रद्युम्न की हत्या टॉयलेट में बस कंडक्टर अशोक ने की थी। अशोक जब कुकर्म करने में फेल हो गया तो गला रेतकर हत्या कर दी। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ही खारिज कर दी है। तो अशोक ने फिर क्यों मारा? यदि अशोक ने प्रद्युम्न को नहीं मारा तो किसने मासूम की हत्या की।
4.पुलिस का दावा है कि कंडक्टर अशोक टॉयलेट में हस्तमैथुन कर रहा था, तो ऐसे में उसने टॉयलेट का दरवाजा भीतर से बंद किया होगा। अगर वह अंदर से दरवाजा नहीं बंद किया होगा, तब भी दरवाजा खुला नहीं होगा। ऐसे में बच्चे ने क्या देख लिया? जिसके कारण हत्या हो गई। जबकि टॉयलेट में आरोपी अशोक सुबह-सुबह जब बच्चों के आने जाने का समय है, तो टॉयलेट का दरवाजा खोलकर ऐसा क्यों करेगा?
विज्ञापन
7 of 8
रयान स्कूल
- फोटो : SELF
5.पुलिस का कहना है कि अशोक के पास जो चाकू मिला वो बस के टूलकिट का हिस्सा था। जबकि बस ड्राइवर ने इंकार किया। तो अशोक के पास चाकू कहां से आया। जबकि चाकू के ऊपर स्टीकर भी लगा हुआ है। इसका मतलब चाकू नया है। नया चाकू लेकर स्कूल में क्यों आया? क्या उसी चाकू से हत्या हुई। अभी तक पुलिस अशोक के चाकू की थ्योरी को साफ नहीं किया गया।
6.पुलिस का कहना है कि अशोक चाकू को धोने के लिए टॉयलेट में लेकर गया था। टूलकिट के तमाम औजारों में से आखिर चाकू को ही क्यों धोने गया था? और औजारों को धोने क्यों नहीं ले गया?
7.पुलिस के मुताबिक अशोक ने अपने कपड़े पर खून के दाग छुपाने के लिए गला काटने के बाद प्रद्युम्न को गोद में उठा लिया था, जबकि माली अशंक का कहना है कि अंजू मैडम के कहने पर अशोक ने प्रद्युम्न को उठाया था। एक वीडियो में भी यह सामने आया है।
8.जिस टॉयलेट में प्रद्युम्न की हत्या हुई उसकी खिड़की का सरिया टूटा नहीं, बल्कि कटा हुआ है। खिड़की का सरिया जंग लगकर खराब नहीं हुआ है। टॉयलेट की खिड़की का सरिया किसने और क्यों काटा? पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है।