वीडियो वायरल होने के बाद नाइजीरियन युवक की पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चार अन्य की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला मालवीय नगर थाना इलाके का है।
विज्ञापन
2 of 6
nigerian beaten
- फोटो : ani
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार को एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में दिख रहा है कि मालवीय नगर के एक घर में कुछ लोग एक नाइजीरियन युवक को पोल से बांधकर पीट रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दक्षिण जिला पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये मामला 24 सितंबर का है। नाइजीरियन युवक का नाम अहमद है। इस समय वह जेल में है।
विज्ञापन
3 of 6
nigerian beaten
- फोटो : ani
सावित्री नगर, मालवीय नगर में रहने वाली कृष्ण कुमार(54)ने शिकायत दी थी कि अहमद उसके घर में घुस गया था। उसने आलमारी से महंगा सामान चुरा लिया था। आवाज होने पर उसकी आंख खुल गई और अहमद को पकड़ लिया था। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार व उसके साथियों ने अहमद को पकड़कर पोल से बांध दिया था और डंडों से उसकी पिटाई कर दी थी। इसका किसी ने वीडियो बना लिया था।
4 of 6
nigerian beaten
- फोटो : ani
पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्जकर अहमद को गिरफ्तार कर लिया था और उसे जेल भेज दियाथा। हालांकि मेडिकल जांच में अहमद ने पिटाई से आई अपनी चोटों के बारे में बताया नहीं था। अहमद ने बताया था कि सीढ़ियों से गिरने से चोट आई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
nigerian beaten
- फोटो : ani
वीडियो सामने आने के बाद सच्चाई सामने आई है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने मीडिया को बताया कि वीडियो सामने आने के बाद कृष्ण कुमार व उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके चार साथियों की तलाश की जा रही है।
डीसीपी का ये भी कहना है कि किसी को इस तरह पीटने का अधिकार नहीं है। सवाल ये उठता है कि जब पुलिस ने अहमद को गिरफ्तार किया था उस समय उसके सिर से खून बह रहा था, क्या उस समय जांच अधिकारी व मालवीय नगर थानाध्यक्ष को चोटों के बारे में पता नहीं लगा था।