नोएडा के फिल्म सिटी के पास फिल्मी अंदाज में एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और एक दूसरी कार से टक्कर मारते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। (सभी फोटोः राजन राय/अमर उजाला)
विज्ञापन
PICS: कभी कभार ही होता है ऐसा चमत्कार
2 of 6
फिल्म सिटी के पास हादसे में दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
PICS: कभी कभार ही होता है ऐसा चमत्कार
3 of 6
सीओ-प्रथम शिवराम यादव ने बताया कि रविवार देर रात एक होंडा सिटी कार जीआईपी की ओर से फ्लाईओवर पर चढ़ रही थी। तभी वह असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
PICS: कभी कभार ही होता है ऐसा चमत्कार
4 of 6
डिवाइडर से टकराने के बाद कार उछली और दूसरी तरफ से सेक्टर-18 के लेन में आ रही एक इंडिगो कार के अगले हिस्से से टकराते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
PICS: कभी कभार ही होता है ऐसा चमत्कार
5 of 6
हादसे में सात लोग घायल हो गए। होंडा सिटी में सवार चार लोगों में कालकाजी में रहने वाले गौरव शुक्ला, सुनील सिंह, रीवा मध्यप्रदेश के प्रिंस दूबे व आशीष अडवाल शामिल हैं। सुनील सिंह हाईकोर्ट में वकील हैं।
दूसरी ओर इंडिगो कार में सारंग संग्राम, श्रीनिवास, मयंक, रणधीर और अरशद परवेज सवार थे। वे सभी कंपनी में काम कर एक्सप्रेसवे की ओर से वापस नोएडा की तरफ लौट रहे थे। घायलों को कैलाश और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।