फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनदंन को मिग-21 उड़ाते देख रोमांचित हुए सचिन तेंदुलकर, लिखा-आपके साहस का सम्मान

Tue, 08 Oct 2019 10:04 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
कार्यक्रम में शामिल हुए सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
87वें वायु सेना दिवस पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस में वायुयोद्धाओं ने जमीन से लेकर आसमान तक अपने साहस और शौर्य का परचम लहराया। हवा में कलाबाजियां करते विमानों को देख पूरा सभास्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान चिनूक, अपाचे, विंटेज, डकोटा, हरक्यूलिस, सुखोई और मिग विमानों की करतब ने देश का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Ravi Batra
वैसे तो कार्यक्रम का प्रत्येक क्षण रोमांचक था, लेकिन विमानों के प्रदर्शन के दौरान बालाकोट एयर स्ट्राइक में अपने अदम्य साहस का प्रमाण देने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान जब मिग-21 को उड़ाते हुए पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Ravi Batra
वायुसेना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने मानद ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर भी पत्नी अंजली के साथ हिंडन एयरबेस पहुंचे। एयर शो के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के मिग-21 उड़ाने पर सचिन ने ट़्वीट किया, आपकी लगन और साहस का हम सम्मान करते हैं। आपको परेड का नेतृत्व करते देख मैं रोमांचित हूं।

4 of 5
- फोटो : Ravi Batra
यहां सचिन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया से मिले। उन्होंने ट्वीट किया, भारत को हमेशा सुरक्षित रखने के लिए हर सैनिक को धन्यवाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Ravi Batra
प्रधानमंत्री द्वारा जारी स्वस्थ और स्वच्छ भारत मिशन में आपके उत्साह को देखकर मैं कामना करता हूं कि भारत हमेशा स्वस्थ, स्वच्छ और सुरक्षित रहे। जय हिंद! सचिन को 2010 में वायुसेना ने मानद ग्रुप कैप्टन की रैंक दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें