फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई चार्टर्ड प्लेन हादसा: पहले भी प्लेन हादसे का शिकार हुए थे कैप्टन राजपूत

Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
मुंबई प्लेन क्रेश हादसे में मारे गए दो में से एक पायलट दिल्ली के द्वारका इलाके में परिवार के साथ रहते थे। दोपहर करीब1.30 बजे कैप्टन पीएस राजपूत के परिवार को प्लेन हादसे में उनकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद परिवार फौरन मुंबई के लिए रवाना हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
chartered plane
इधर, मौत की खबर कुछ ही देर में पूरी सोसायटी में फैल गई। उनके घर के बाहर पड़ोसियों का तांता लग गया। पड़ोसियों ने दावा किया कि 2007 में राजपूत पहले भी हवाई जहाज हादसे का शिकार होकर घायल हो गए थे, लेकिन उस समय भाग्य ने उनका साथ दिया और उनकी जान बच गई। लंबे इलाज के बाद उन्होंने दोबारा जहाज उड़ाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
Chartered Plane
अब वह निजी वीआईपी जहाज या जांच के लिए टेस्ट फ्लाइट उड़ाते थे। जानकारी के अनुसार कैप्टन पीएस राजपूत पिछले करीब एक साल से द्वारका सेक्टर-11 की द गोल्ड क्रॉफ्ट सोसायटी में सी-242 रहते थे। पांच जून को इन्होंने निजी कारणों से सोसायटी के फ्लैट नंबर-212 में शिफ्ट किया था। इनके परिवार में पत्नी के अलावा एक 25 साल का बेटा है, जो मर्चेंट नेवी में देश को अपनी सेवाएं दे रहा है।

4 of 5
ि्ु
इनके पड़ोसी अनिल ने बताया कि वह खुद भी एविएशन में नौकरी करते हैं। सोसायटी में आने के बाद पीएस राजपूत ने बताया था कि वह कई कंपनी में निजी पायलट की नौकरी कर चुके थे। कई कंपनी में उन्होंने टेस्ट पायलट की नौकरी भी की थी। 2007 में राजस्थान में हादसे का शिकार होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, वह उसके बाद भी टेस्ट फ्लाइट उड़ाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ि्ु
अनिल के मुताबिक, बृहस्पतिवार हुए हादसे के समय भी वह हवाई जहाज को चेक करने के लिए उड़े थे। अचानक उनकी मौत से परिवार का बुरा हाल हो गया। खबर मिलते ही परिवार दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें