sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
कैसे होता है शरीर को नुकसान फिजिशियन डॉ. अंशुल वार्ष्णेय का कहना है कि अगर कोई युवा स्टेरॉयड के इंजेक्शन काफी समय से ले रहा है, तो उसकी बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होने लगती है, हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत, ब्लड शुगर बढ़ना, वजन कम होना शुरू हो जाता है। हड्डियां कमजोर होने से जरा सी चोट लगने पर फ्रैक्चर हो जाता है। खिलाड़ी या बॉडी बनाने के इच्छुक व्यक्ति एनाबोलिक स्टेरॉयड लेते हैं, जिससे उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।