फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: दिल्ली के कॉलेज में फैशन शो के दौरान दिखा छात्राओं का जलवा

Sun, 11 Mar 2018 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
fashion - फोटो : हिमांशु सोनी
 दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देव कॉलेज में छात्रों का जलवा देखने को मिला। मौका था फैशन शो का। जहां छात्रों द्वारा डिजाइन परिधानों को रैंप पर प्रस्तुत किया गया। वहीं, नाटकों से महिला सशक्तिकरण का पाठ भी छात्रों ने सीखा।
(सभी फोटो - हिमांशु सोनी /अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 5
fashion - फोटो : हिमांशु सोनी
छात्रों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने व महिला सशक्तिकरण के पक्ष में आवाज उठाने के उद्देश्य से वोकेशनल सेंटर में वार्षिक कार्यक्रम संकल्प 2018 आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा बनाए उत्पादों एवं कृतियों की प्रदर्शनी भी आयोजित हुई। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को रचनात्मक और सृजनात्मक कला दिखाने का अवसर मिला। 

 
विज्ञापन

3 of 5
fashion - फोटो : हिमांशु सोनी
वहीं, नाट्य संस्था अभिव्यक्ति ने अस्मिता थियेटर ग्रुप के सहयोग से दो नाटकों दस्तक व बुढ़ापा को प्रदर्शित किया। दस्तक में महिलाओं के खिलाफ क्रूरता व बुढ़ापा नाटक वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित रहा। 

 

4 of 5
fashion - फोटो : हिमांशु सोनी
कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. स्वाति पाल ने कहा कि फैशन शो और लाइव प्रदर्शन में छात्रों की डिजाइनिंग ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के पहले भाग में प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें इंटीरियर और ललित कला के छात्रों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fashion - फोटो : हिमांशु सोनी
दूसरे भाग में फैशन शो में फैशन डिजाइनिंग के छात्रों ने अपने द्वारा डिजाइन परिधानों का रैंप पर प्रदर्शन किया। इसमें डिजाइनिंग, कोरियोग्राफी, संगीत, प्रकाश की गतिविधियां छात्रों ने ही की। फैशन डिजाइनर संजना जॉन, प्रतिमा पांडे, मनीष त्रिपाठी, जिगर, फैशन फोटोग्राफर रोहित सूरी जैसी हस्तियों ने फैशन शो को जज किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें