फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू की बदनामी से नाखुश दिखे छात्र, एबीवीपी को मिल सकता है फायदा

Sat, 10 Sep 2016 12:56 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
jnu election - फोटो : कुमार संजय
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के लाल दुर्ग में लिंगदोह की सिफारिशों के तहत शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। छात्रों की गर्मजोशी के चलते करीब 60 फीसदी मतदान हुआ। शाम साढ़े पांच बजे के बाद पोलिंग बूथ के गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

2 of 12
jnu election - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, लाइन में लगे वोटरों को उनके मतदान के अधिकार देने के चलते लगभग 6 बजे तक मतदान चलता रहा। इसी के साथ सेंट्रल पैनल के 18 और स्कूल काउंसलर पदों के लिए 80 उम्मीदवारों का भविष्य बैलेट बॉक्स में बंद हो गया। शुक्रवार देर शाम मतदान के बाद मतगणना भी शुरू हो गई। सेंट्रल पैनल और स्कूल काउंसलर्स पद के विजेताओं के नाम शनिवार देर शाम से आने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 12
jnu - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू चुनाव समिति की मुख्य चुनाव आयुक्त इशिता मन्ना के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस (एसएसएस), स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज (एसओएल) स्कूल ऑफ साइंसेस (एसआईएस) के चार सेंटरों में 14 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होते ही देर रात को मतगणना प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जोकि रात-दिन जारी रहेगी।

4 of 12
jnu election - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को स्कूल काउंसलर्स और सेंट्रल पैनल के विजेताओं के नाम सामने आ जाएंगे। हालांकि, जेएनयू में चुनाव का प्रतिशत कितना फीसदी रहा, यह अधिकारिक आंकड़ा तो रिजल्ट आने के बाद ही पता चल सकेंगे, लेकिन प्रारंभिक सूचना के मुताबिक लगभग 60 फीसदी तक मतदान हुआ है।
विज्ञापन

5 of 12
jnu election - फोटो : अमर उजाला
संगठनों को अपनी-अपनी जीत का दावा 
एबीवीपी, बापसा, एनएसयूआई और आइसा व एसएफआई व एआईएसएफ के संयुक्त गठबंधन अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 12
jnu election - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, कैंपस में लेफ्ट पैनल की कमियों को गिनाते हुए दलितों के मुद्दों को भुनाते हुए बापसा लेफ्ट के वोट बैंक में सेंध लगा सकता है। वहीं एबीवीपी भी कैंपस में बदलाव की बात करते हुए अपनी जीत का दम भर रहा है।
विज्ञापन

7 of 12
jnu election - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू में नजर आया मेले का माहौल
जेएनयू में तो चार साल बाद हुए चुनावों में मेले जैसा नजारा देखने को मिला। छात्रसंघ चुनाव के मतदान के लिए छात्रों में पूरी तरह जोश का माहौल था।

8 of 12
jnu election - फोटो : अमर उजाला
सुबह से लेकर शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए छात्रों की लंबी कतारें लगी रहीं। मतदान के बाद भी छात्र आसपास घूमते रहे।

9 of 12
jnu election - फोटो : अमर उजाला
लेफ्ट की डफली के बीच भगवा का मजीरा
देशविरोधी नारे लगाने की घटना, आइसा के सदस्य पर रेप का आरोप समेत कैंपस में छात्रों की दिक्कतें दूर न कर पाने के चलते एबीवीपी लेफ्ट को घेरता नजर आया।

10 of 12
jnu election - फोटो : अमर उजाला
लाल दुर्ग में जहां डफली ही सुनाई देती थी, वहीं अब भगवा ने मजीरा, शंखनाद, चिमटा और ढोल की थाप से अपने होने का दम दिखाया। 

11 of 12
jnu election - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू छात्रसंघ चुनावों की मतगणना दो से तीन दिन में पूरी होती है।
विज्ञापन

12 of 12
jnu election - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, सोमवार को बकरीद की छुटटी के चलते चुनाव आयोग रविवार तक मतगणना पूरी करना चाहता है। इसी के चलते मतगणना के दौरान कुछ देर के ब्रेक पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें