फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू : हॉस्टल फीस बढ़ोतरी व नियमों का एक सुर में विरोध, वामपंथी-एबीवीपी के कार्यकर्ता साथ आए नजर

Wed, 30 Oct 2019 10:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार को हॉस्टल फीस बढ़ोतरी और हॉस्टल नियमों के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रसंघ के बैनर तले वामपंथी और एबीवीपी के कार्यकर्ता एक सुर में विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ खड़े नजर आए। जेएनयू प्रबंधन को चेताया कि नए हॉस्टल नियम लागू किए तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू छात्रसंघ की ओर से विरोध और कक्षाओं के बहिष्कार का आह्वान किया गया था। इससे पहले एबीवीपी जेएनयू इकाई ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि मुद्दा एक था तो आपसी मतभेद भूलते हुए सभी छात्र संगठन जेएनयू प्रबंधन के खिलाफ खड़े हुए और विरोध दर्ज करवाया। छात्रों की इस लड़ाई में शिक्षक भी आ खड़े हुए हैं। एबीवीपी के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार के मुताबिक, छात्र संगठनों के मतभेद अलग हो सकते हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि मुद्दा जब आम छात्रों से जुड़ा हुआ है तो हम सब साथ हैं। पिछड़े इलाकों व गरीब परिवारों के छात्र यहां पढ़ने आते हैं। ऐसे में खाना, पीना व रहना सब महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छात्र खर्चा न दे पाने के चलते पढ़ाई छोड़ देंगे, इसलिए हम सब छात्र यहां जेएनयू प्रबंधन के इस तानाशाही फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें