दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों को लेकर नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस, बाहरी दिल्ली के कॉलेजों में पुलिस के कड़े इंतजाम रहे। नॉर्थ कैंपस तो पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा। इतने सालों में पुलिस व प्रशासन की इतनी सख्ती दिखाई नहीं दी, जितनी इस बार के चुनावों में दिखाई दी।
विज्ञापन
2 of 8
dusu
- फोटो : अमर उजाला
कैंपस में जगह-जगह बैरिकेटिंग दिखाई दी। खासतौर पर मतदान केन्द्र से 100 मीटर पहले ही छात्रों केलिए बैरिकेटिंग लगाए गए थे जिसकेकारण छात्रों की सही तरह से जांच करने केबाद ही उन्हें कैंपस व कॉलेज में अनुमति मिली।
विज्ञापन
3 of 8
dusu
- फोटो : अमर उजाला
बिना आई-कार्ड केकैंपस व कॉलेज में जाने पर मनाही रही। कैंपस में छात्रावास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
4 of 8
dusu
- फोटो : अमर उजाला
नेताओं का लगा रहा तांता
मतदान केदौरान कैंपस व कॉलेजों में कई जिला अध्यक्षों व नेताओं का तांता लगा रहा। अपने-अपने संगठन के उम्मीदवारों केसमर्थन केलिए वह कैंपस पहुंचते रहे। हालांकि उनकेप्रचार की मनाही केकारण उन्होंने कैंपस में ही चक्कर लगाया। इनमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, कांग्रेसी नेता ऑस्कर फर्नाडिस, पीसी चाको, एनएसयूआई के पूर्व डूसू अध्यक्ष रोहित चौधरी व बीजेपी के विभिन्न जिला अध्यक्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 8
dusu
- फोटो : अमर उजाला
बैलेट नंबरों के माध्यम से करते रहे अपील
मतदान शुरू होने के बाद से संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी विभिन्न जगहों पर खड़े होकर अपने पैनल के बैलेट नंबर बताकर छात्रों से वोट करने की अपील करते दिखाई दिए। मेट्रो से उतरने वाले छात्र को वहीं पर पैनल नंबर की जानकारी दी जाती रही। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शरीर पर कागज पर लिखे बैलेट नंबर की जानकारी लगाकर कैंपस में घूमते देखे गए।
विज्ञापन
6 of 8
dusu
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी मतदान के दौरान भी जुटाते रहे सबूत
डूसू चुनाव अधिकारी शुक्रवार को मतदान के दौरान भी मतदान केंद्रों पर घूम-घूमकर उम्मीदवारों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने संबंधी सबूत जुटाते दिखाई दिए। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाती रही। प्रशासन की सख्ती का असर कैंपस कॉलेजों में दिखाई दिया।
विज्ञापन
7 of 8
dusu
- फोटो : अमर उजाला
आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में आचार संहिता की उड़ी धज्जियां
आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ी। कॉलेजों केबाद उम्मीदवारों के बैलेट नंबर, व नाम वाली पर्चियां खूब उड़ाई गई। इसका नतीजा यह रहा कि कॉलेज केबाहर की सड़के इन पर्चियों से पटी रही।
वहीं लग्जरी गाडिय़ों के काफिले भी नजर आए। उल्लेखनीय है कि एनजीटी ने इस बार पैपरलैस चुनाव कराने केलिए कहा था। इस आदेश की खूब अनदेखी आउट ऑफ कैंपस कॉलेज में देखी गई।