आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव दो पालियों में हो रहा है। पहला चरण सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चला। जबकि दूसरा सांध्य कॉलेजों में शाम तीन से साढ़े सात बजे तक चलेगा। ऐसे में नॉर्थ कैंपस में छात्रों की बड़ी संख्या मतदान करने पहुंची है। इस दौरान कई नियमों की धज्जियां भी उड़ाई गई। तस्वीरों में देखें डीयू का कैसा रहा मतदान के दिन हाल... (सभी फोटोः रश्मि वर्मा)
विज्ञापन
2 of 11
dusu election
- फोटो : अमर उजाला
पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में बच्चे मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 11
dusu election
वहीं अगर सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो कल रात से ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में चाकचौबंद व्यवस्था रही। किसी भी तरह की हिंसा या गड़बड़ी को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। जो कल मतगणना तक तैनात रहेंगे।
4 of 11
dusu election
बताया जा रहा है कि दलों ने छात्रोेंं के साथ ही छोटे-छोटे सड़कों पर घूमने वाले बच्चों को मेट्रो स्टेशन के बाहर बैलट नंबर की पर्ची के साथ तैनात कर रखा है। ये बच्चे मेट्रो से निकलने वाले हर शख्स को जबरदस्ती बैलट नंबर पकड़ा रहे हैं ताकि छात्र किसी दल का बैलट नंबर न भूलें।
विज्ञापन
5 of 11
dusu election
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार नॉर्थ कैंपस में छात्रों की भारी संख्या देखी जा रही है।
विज्ञापन
6 of 11
dusu election
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि इस बार मतदान अच्छी खासी संख्या में होगा। हालांकि सही आंकड़े देर शाम तक ही आ पाएंगे।
विज्ञापन
7 of 11
dusu election
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि विभिन्न दलों के बड़े नेता कॉलेज में घूमते देखे गए हैं।
8 of 11
dusu election
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार मतदान करने वालों में भी खासा उत्साह है। कई तो मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को देखना चाहते हैं।
9 of 11
dusu election
जगह-जगह पार्टी के उम्मीदवारों को भी अपील करते देखा गया। हर कोई अपील कर रहा है कि उन्हें ही वोट दिया जाए। गौरतलब है कि चुनाव कराने के लिए कॉलेजों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतदान के लिए लगभग 760 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
10 of 11
dusu election
- फोटो : अमर उजाला
डूसू चुनाव में इस साल कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए 5-5 प्रत्याशी हैं। जबकि सचिव पद पर सबसे अधिक 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। डीयू के लगभग सवा लाख से अधिक छात्र इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।