दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी, एमफिल व पीएचडी स्तर के छात्रों के लिए 25 सितंबर से नौकरी पाने के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल(सीपीसी) के तहत हो रहे पंजीकरण के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2017-18 केलिए कैंपस प्लेसमेंट का दौर शुरु होने जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
demo pic
एक दिवसीय प्लेसमेंट सेशन के लिए प्रशासन की बड़ी कंपनियों से बातचीत चल रही है। बीते शैक्षणिक सत्र में 1500 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले थे।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट वेलफेयर प्रो राजेश टंडन केसाथ सीपीसी अधिकारियों, स्टूडेंट व शिक्षक कोर्डिनेटर के साथ एक बैठक की। बैठक में प्रो टंडन ने कोर्डिनेटर को यह हिदायत दी कि प्लेसमेंट छात्रों के लिए जरुरी है लिहाजा यह प्रयास रहेगा कि इसमें हिस्सा लेने वाले प्रत्येक छात्र को नौकरी मिले। फिलहाल सीपीसी अधिकारियों की पेटीएम, जनरल, जेनपेक्ट, टैक महिन्द्रा, वीवो जैसी बड़ी कंपनियों से बातचीत चल रही है। प्रशासन का प्रयास है कि कंपनियां छात्रों को ढाई लाख से साढ़े पांच लाख रुपये से ज्यादा की पेशकश करें।
4 of 5
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
दरअसल बीते साल यूजी स्तर पर ढाई लाख से पांच लाख, पीजी स्तर पर तीन लाख से 6 लाख व एमफिल-पीएचडी स्तर पर पांच लाख से नौ लाख रुपये सलाना पैकेज छात्रों को मिले थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय केसेंट्रल प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरु हो चुकी है, अब तक लगभग 1200 छात्र प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इस प्लेसमेंट में हिस्सा लेने का मौका सीपीसी के अंतर्गत पंजीकरण कराने वालों को ही मिलेगा। छात्रों को प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए सीपीसी आई कार्ड को अपने प्रिंसिपल से सत्यापित कराकर पहुंचना होगा।