फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पुस्तक मेले में 70% सस्ती मिल रही किताबें, जानिए कौन से प्रकाशक दे रहे ये ऑफर

Sat, 13 Jan 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
world book fair - फोटो : अमर उजाला
विश्व पुस्तक मेला समापन की ओर है। शुक्रवार को मेले के सातवें दिन अधिकतर विक्रेताओं ने किताबों पर भारी छूट दी। वहीं, यह छूट आखिरी दो दिनों में भी जारी रहेगी। पाठकों ने भी छूट का जमकर लाभ उठाया। पिछले दिनों छूट न मिलने के कारण पाठक परेशान थे, लेकिन अब उनके चेहरे पर खुशी की लहर है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रगति मैदान में आयोजित पुस्तक मेले में अधिकतर प्रकाशक  पुस्तकों की कीमत पर छूट दे रहे हैं। हालांकि, कुछ नरमी बरतने के मूड में नहीं है। पहले जहां कुछ प्रकाशक महज 10 से 15 प्रतिशत की ही छूट दे रहे थे वे अब दो किताबों के साथ एक फ्री दे रहे हैं। वहीं, कुछ स्टाल पर 50 से 70 प्रतिशत तक की भी छूट दी जा रही है। कुछ विक्रेता एक किताब के साथ एक मुफ्त भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
world book fair - फोटो : अमर उजाला
मेले में पहुंची सुरभि ने बताया कि वह इतिहास की छात्रा हैं। उन्हें साहित्य में भी बेहद रुचि है। उन्होंने गुडविल पब्लिकेशन के स्टाल से 60 प्रतिशत की छूट पर किताबें खरीदी हैं। भारी छूट के कारण पसंदीदा किताबें भी खरीद ली।

4 of 6
world book fair - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पाठक अभिनव ने बताया कि वह इस सीजन में दूसरी बार पुस्तक मेले में आए हैं। इस बार किताबें पर भारी छूट मिली है।  साहित्य जगत से जुड़े कई महान व्यक्तियों पर आधारित किताबें खरीदीं। पहले उन्हें अधिकतम 15 प्रतिशत की ही छूट मिली थी, लेकिन इस बार उन्हें एक किताब के साथ एक किताब मुफ्त भी मिली है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अर्विभाव में पहुंचे मुनि जयंत: लोगों का मार्ग दर्शन करने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक आर्विभाव की मुनि जयंत ने सराहना की। इस पुस्तक को लेखिका एवं आर्टिस्ट अन्नू कालरा ने लिखा है। उन्होंने मेडिटेशन के जरिये मन की शांति के मार्ग दर्शन के तरीके लिखे हैं। लोगों ने आर्विभाव के स्टाल से पुस्तक की खरीदारी भी की। पुस्तक की खासियत यह है कि मार्ग दर्शक कार्ड के जरिये लोगों के सवालों के जवाब देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बाल पाठकों को भा रही स्वीडन की कहानियां: स्वीडन के स्टाल पर मौजूद स्वीडन की कहानियों की हिंदी अनुवादित प्रतियां बाल पाठकों को खूब भा रही हैं। इन किताबों की बच्चे जमकर खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही इन पुस्तकों की खरीदारी पर छूट भी मिल रही है।
अटल जीवन गाथा का लोकार्पण: प्रभात प्रकाशन ने हाल नंबर 12 ए के लेखक मंच पर प्रसिद्ध लेखिका डा रश्मि की पुस्तक अटल जीवन गाथा का लोकार्पण हुआ। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं अटल बिहारी वाजपेयी के ओएसडी राजकुमार शर्मा मौजूद थे। इस मौके पर प्रभात प्रकाशन के निदेशक पीयूष कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हम अटल बिहारी बाजपेयी की जीवनगाथा को किताब की शक्ल में ढालकर पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें