दिल्ली विश्वविद्यालय में इन दिनों परीक्षाओं के परिणाम आने का दौर चल रहा है। ऐसे में लगातार यहां से नंबर बढ़वाने के लिए छात्रों द्वारा की जा रही अजीबोगरीब हरकतें सामने आ रही हैं। इनमें से दो मामले बेहद अजीब हैं जिसमें एक छात्र ने अपने प्रोफेसर को ही थप्पड़ मार दिया तो दूसरा नंबर बढवाने के लिए डीन कार्यालय की छत पर ही चढ़ गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
delhi university failed student climb dean office terrace
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार को फेल हुआ एक छात्र पास करने की मांग को लेकर डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय की छत पर चढ़ गया। काफी देर बाद उसे समझा-बुझाकर किसी तरह से उसे छत से उतारा गया। दरअसल बीते कई दिनों से लगातार विभिन्न विषयों में फेल हुए छात्र कैंपस में हंगामा कर रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने न केवल हंगामा किया, बल्कि डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ राजेश टंडन के साथ बदसलूकी भी की।
विज्ञापन
3 of 5
delhi university failed student climb dean office terrace
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को भी डीयू में एक बेहद हैरान करने वाली घटना घटी थी। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के एक छात्र ने कम नंबर आने पर अपने प्रोफेसर को ही थप्पड़ मार दिया।
4 of 5
delhi university
अश्वनी कुमार जो एसआरसीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, उन्हें मैनेजमेंट संकाय के एक छात्र ने कई बार थप्पड़ मारा और उनकी कार को भी किक किया क्योंकि इंटरनल इग्जाम में उसके कम नंबर दिए थे।
बता दें कि इस घटना के बाद प्रोफेसर अश्वनी दिल्ली छोड़कर हरियाणा चले गए हैं। कॉलेज के ही एक प्रोफेसर के अनुसार यह एक जघन्य अपराध है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर को मारने की घटना कॉलेज के पार्किंग एरिया में और प्रिंसिपल आरपी रुस्तगी के सामने हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाले छात्र का एकेडमिक रिकॉर्ड बेहद खराब है।