दीपावली पर बढ़ते प्रदूषण और शोर-शराबे के बीच पर्यावरण को बचाने के लिए गाजियाबाद में खुद बच्चों ने कमान संभाली। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्वामी दयानंद पार्क में बच्चों ने पटाखों के विरोध में पोस्टर बनाए।
विज्ञापन
PICS: इन बच्चों के जज्बे ने बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ा
2 of 6
इसके बाद बच्चों ने रैली निकालकर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की। रैली में शामिल श्रुति ने कहा की दीपावली पर पटाखों से जहां बेवजह का शोर होता है, वहीं वातावरण भी काफी दूषित होता है इसलिए हम सभी ने बिना पटाखों के दीपावली मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
PICS: इन बच्चों के जज्बे ने बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ा
3 of 6
श्रुति ने कहा की इससे दूसरे लोगों को भी संदेश जाएगा और हमारा वातावरण शुद्ध होगा।
PICS: इन बच्चों के जज्बे ने बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ा
4 of 6
अरुणिमा ने कहा की दीपावली रोशनी और मिठाइयों का त्योहार है, इस त्योहार को पटाखों के शोर से बिगाड़ना नहीं चाहिए। बच्चों की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
PICS: इन बच्चों के जज्बे ने बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ा
5 of 6
रैली में अपूर्व, श्रुति, अभिजीत, अनू, आइशिका, अरुणिमा, तरुण, केशव, कार्तिक, जिया, ख़ुशी, कशिश सहित बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए।
PICS: इन बच्चों के जज्बे ने बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ा
6 of 6
दिवाली पर अपने गांव पहुंचे आप नेता योगेंद्र यादव ने बच्चों के साथ मिलकर दिवाली मनाई। यादव के मुताबिक इन बच्चों की जिद के आगे प्रशासन भी झुक गया है और आखिरकार गांव में सड़क बन गई। (फोटो: सोशल मीडिया)