प्रदर्शनकारियों ने पाश और फैज की नज्में लिखीं चादरें फैलाकर पैदल मार्च निकाला। सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस पर महिला फेडरेशन, जामिया, जेएनयू स्टूडेंट एसोसिएशन, नार्थ ईस्ट यूनाइटेड जस्टिस एंड पीस फेडरेशन, ट्रासजेंडर कम्यूनिटी और बिरसा-फुले स्टूडेंट एसोसिएशन से जुड़े लोग, खासकर महिलाओं ने मार्च में सीएए और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।