दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान मजनूं के टीला में जन्मी जिस बच्ची का जिक्र किया था वह बच्ची हिंदू शरणार्थी परिवार की है। नागरिक संशोधन कानून संसद के दोनों सदनों में पास होने के कानून बन गया तो उसके माता-पिता ने जन्मी बच्ची का नाम नागरिकता रख दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
बेटी का नाम नागरिकता रखा
- फोटो : ANI
नागरिक संशोधन कानून बनने के लिए मजनूं के टीला इलाके में रहने वाले हिंदू शरणार्थियों ने जमकर खुशी मनाई थी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई थी। लोगों को खुशी है कि अब उन्हें भारत की नागरिकता मिल जाएगी और वह भारतीय कहलाए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
रामलीला मैदान में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
मजनूं के टीला में रहने वाले हिंदू शरणार्थी परिवार ने अपने बच्ची का नाम नागरिकता रखकर सबको चौंका दिया था। नागरिक संशोधन कानून बनने के दो दिन पहले ही बच्ची का जन्म हुआ था। परिवार का कहना था कि कानून बनने की खुशी में बच्ची का नाम नागरिकता रखा था। खुशी इस बात की है कि खानाबदोशी में जी रहे यहां के लोगों को अब जुल्म नहीं सहने पड़ेंगे।
4 of 6
रामलीला मैदान में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
सालों से जुल्म सहने के बाद करीब 135 हिंदू परिवार पाकिस्तान से दिल्ली आए थे और मजनूं के टीला में रह रहे हैं। इनके पास न तो मकान है और न ही रोजगार के साधन हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रामलीला मैदान में पीएम मोदी का संबोधन
- फोटो : ANI
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मजनूं के टीला में 135 से अधिक परिवारों के करीब 800 लोग रहते हैं। किसी तरह मेहनत करके ये लोग जीवनयापन करते हैं। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये मजनूं के टीला में ये कैंप 2013 में बना था।
शरणार्थी शिविर में रह रहे हिंदू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
शुरू में पाकिस्तान से 40 से ज्यादा परिवार यहां आए थे। इसके बाद पाकिस्तान से यहां लोग आते रहे और मजनूं के टीला में बसते चले गए। यहां के लोगों का कहना है कि नागरिका मिलने के बाद अब उनका रोजगार मिल सकेगा।