फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: दिल्ली में प्रदर्शन का गुरुग्राम में असर, लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम, तस्वीरें

Thu, 19 Dec 2019 03:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली गुरुग्राम टोल प्लाजा पर भी लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में पुलिस सूत्रों को जानकारी मिली थी दिल्ली के पड़ोसी राज्यों से इन प्रदर्शनों में लोग बुलाए जा सकते हैं, जो हिंसा फैला सकते हैं। एहतियात के चलते आज दिल्ली-गुरुग्राम की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। जिसके चलते दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। कहा जा रहा है कि अगर सबकुछ सामान्य रहा तो आधी रात के बाद जाम खुलेगा। आगे तस्वीरों में देखें और पढ़ें कि कैसे 14 लेन की सड़क पूरी तरह गाड़ियों से खचाखच भर गई....

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। हर वाहन चेकिंग के बाद ही दिल्ली में प्रवेश कर पा रहा है। इसी के चलते गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले रास्ते पर जाम लग गया है। गुरुग्राम रोड यानी एनएच-8 पर जाम के चलते 16 फ्लाइटें देरी से उड़ेंगी। इंडिगो एयरलाइन्स ने अपनी 19 फ्लाइटें रद्द कीं जब उनके क्रू मेंबर जाम में फंस गए।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-जयपुर हाईवे जो गुरुग्राम से होकर जाता है, उसपर दोनों तरफ जाम लग गया। जाम की सबसे बड़ी वजह रही कि लोग जल्दबाजी में विपरीत दिशा में अपने वाहन लेकर निकलने लगे जिससे जाम की स्थिति और बिगड़ गई। टोल प्लाजा पर 14 लेन की सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। बता दें कि इस दौरान टोल प्लाजा के दोनों तरफ दो लेन्स को छोड़कर बाकी के 12 लेनों पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लगी रही।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आया नगर बॉर्डर से दिल्ली और कापसहेड़ा बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले रास्ते भी प्रदर्शन के चलते जाम रहे। इसके साथ ही स्वाभिमान रैली के चलते दिल्ली गेट से जीपीओ जाने वाला रास्ता बुरी तरह जाम रहा। वहीं सुभाष मार्ग, पीली कोठी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लाल किला, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन मार्ग भी बुरी तरह जाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली में भगवान दास रोड के दोनों साइड को भी बंद कर दिया गया था जो करीब एक घंटे बाद खोल दिया गया। साथ पुश्ता रोड से शांति वन जाने वाला रास्ता और पुश्ता रोड से पुराना लोहे का पुल तक जाने वाले रास्ते में भारी जाम लगा। वहीं संसद मार्ग और जय सिंह मार्ग के दोनों तरफ की सड़कें बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें