बता दें कि सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और ऐसे में कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर सत्याग्रह किया। जहां घर में लोगों की कंपकपी छूट रही थी, ऐसे में कांग्रेस के नेता राजघाट पर ठंड में सत्याग्रह पर बैठे थे। तभी एक ऐसा मौका आया जब राहुल गांधी ने मां सोनिया के लिए कुछ ऐसा किया जो मीडिया के कैमरों में कैद हो गया।