गमी में शरीक होने आए रबूपुरा के ग्रामीणों से भरी बस ककोड़ में हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। हादसे में करंट की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने दो शवों को थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आई बस, पांच की मौत
2 of 6
एडीएम प्रशसान विशाल सिंह ने डीएम की तरफ से लोगों को मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजा और झुलसे लोगों के मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर जाम खुला। घटना पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शोक जताया है।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आई बस, पांच की मौत
3 of 6
हादसा शुक्रवार शाम करीब साढे़ पांच बजे हुआ। ककोड़ निवासी इस्लाम (45) पुत्र कलुआ की शुक्रवार दोपहर बीमारी से मौत हो गई थी। रबूपुरा में इस्लाम की बहन रहती हैं। साथ ही कुछ रिश्तेदारियां भी हैं। इस्लाम की मौत की खबर सुनकर रबूपुरा के लोग बस से ककोड़ पहुंचे। बस चालक ककोड़ थाने के सामने टीचर्स कालोनी से होकर बस को मोहल्ला कुरैशियान लेकर जा रहा था।
दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आई बस, पांच की मौत
4 of 6
रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार काफी नीचे झूल रहा था। इसी दौरान बस हाईटेंशन लाइन के तार के संपर्क में आ गया, जिससे पूरी बस में करंट दौड़ गया। हादसे में रबूपुरा निवासी कल्लो (40) पत्नी भूरा, सज्जो (40) पत्नी रसीद, दिलशाद (22) पुत्र शरीफ, रिजवान (18) पुत्र नसरू और सनम (14) पुत्री रहीश निवासी रबूपुरा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आई बस, पांच की मौत
5 of 6
इनमें रिजवान और दिलशाद इस्लाम के भांजे थे। वहीं, हादसे से लाइन में फाल्ट हो गया और सप्लाई ठप हो गई। मोहल्ले के लोगों ने झुलसे लोगों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गुस्साए लोगों ने साढे़ सात बजे थाने के सामने दो शव रखकर जाम लगा दिया।
दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आई बस, पांच की मौत
6 of 6
सूचना पर 20 मिनट बाद पहुंचे एडीएम प्रशासन ने डीएम की तरफ से सीएम रिलीफ फंड से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने और और झुलसे लोगों का निशुल्क इलाज कराने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम खोला।