burari death case
एक फॉरेसिंक विशेषज्ञ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद यह साबित हो चुका है कि इनकी मौत फांसी की वजह से हुई है, लेकिन इस गुत्थी को सुलझाने के लिए इतना काफी नहीं है। पेट में मिले फ्लूड की जांच में पता चलेगा कि इन्होंने फांसी लगाने से पहले क्या कुछ खाया था? क्या किसी ने इन्हें नशीला पदार्थ या जहर तो नहीं दिया था? हालांकि इसमें एक तथ्य यह भी है कि फ्लूड में अगर नशीला पदार्थ या जहर मिलता है तो सभी के बिसरा जांच गहनता से होगी। अगर सभी बिसरा में एक जैसा परिणाम देखने को मिलता है तो निश्चित ही केस में नया मोड़ देखने को मिल सकता है।