फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी कांडः 3 महीने बाद फिर चर्चा में आया भाटिया परिवार का घर, बड़े बेटे दिनेश ने की पूजा-पाठ

Fri, 19 Oct 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
burari death case - फोटो : कुमार संजय
1 जुलाई 2018 रविवार की वो सुबह जब सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरा देश भी उस चौंका देने वाली खबर के साथ उठा कि राजधानी के बुराड़ी में भाटिया परिवार के 11 सदस्यों ने एक साथ फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। यह खबर जितनी ही हैरान करने वाली थी उतनी ही रहस्यमयी। जैसे-जैसे इस मामले की परतें खुलती गईं यह और रहस्यमयी होता गया। बुराड़ी के इस घर में जांच के दौरान कई ऐसी चीजें सामने आईं जो समझ से परे थीं और जिज्ञासा को हर पल दुगना करती जाती थीं। अब तीन महीने बाद भाटिया परिवार का वो घर गुरुवार को दोबारा खुलने से चर्चा में आ गया है। इतने समय बाद उस घर में किस तरह के बदलाव देखे गए हैं... पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
भाटिया परिवार के उस घर में मौजूद जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी वो थी घर के बाहरी दीवार पर लगी 11 पाइपें। इनमें सात झुकी हुई थीं वहीं चार सीधी थीं। जब तीन माह बाद घर खुला तो ललित भाटिया के बड़े भाई दिनेश ने सबसे पहले इन विवादित पाइपों को तुड़वा दिया। इन पाइप को परिवार के 11 सदस्यों की मौत से जोड़कर देखा जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
burari death case
इससे पहले दिनेश ने इन पाइप को तोड़ने की अनुमति पुलिस से मांगी थी लेकिन कोर्ट से आदेश न मिलने के कारण इसे नहीं तोड़ा जा सका। लेकिन अब जब भाटिया परिवार को घर का कब्जा मिल गया तो परिवार के बड़े बेटे दिनेश ने इन्हें तुड़वाकर बंद करा दिया है।

4 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि वो 1 जुलाई को हुए इस सामुहिक आत्महत्या के मामले को धीरे-धीरे भूल चुके थे लेकिन गुरुवार को घर और दुकान का दरवाजा खुलने से एक बार फिर वो यादें ताजा हो गई हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे नौकर राम विलास ने ललित के प्लाईबोर्ड की दुकान का ताला खोला और दुकान की सफाई कर ग्राहकों का इंतजार करने लगा। इस दौरान घर के सामने से गुजरने वाले लोग उसे खुला देख वहां कुछ देर रुकते फिर आपस में चर्चा करते हुए आगे निकल जाते।
विज्ञापन

5 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
घर के बड़े बेटे दिनेश से पूछने पर उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ यहां आया है। उसने ये भी बताया कि घर की साफ-सफाई कर उन्होंने नवरात्रि की पूजा भी की है। वो बोले कि इस दुकान के सहारे कई लोगों का घर चलता था। यही वजह है कि नौकर रामविलास की तलाश की गई और उसे दुकान पर बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
दिनेश ने ये भी कहा कि उनके परिवार के यहां रहने से लोगों के बीच फैला अंधविश्वास भी दूर होगा। वो बोले कि इस घर में उनकी रात आराम से जरूर बीती लेकिन उन्हें परिवार की याद भी आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें