फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसाः वायरल वीडियो पर शहीद इंस्पेक्टर का बेटा बोला- मत दिखाओ मां टूट जाएगी

Thu, 06 Dec 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
inspector subodh kumar - फोटो : अमर उजाला
गोकशी की अफवाह के बाद हुई हिंसा से उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर सुर्खियों में आ गया है। इस हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध और सुमित नाम के एक युवक की जान चली गई। इंस्पेक्टर सुबोध की मौत के बाद उनके छोटे बेटे अभिषेक प्रताप सिंह ने कई चैनलों और अखबारों को इंटरव्यू दिए हैं जिनमें उन्होंने अपने पिता-परिवार व अन्य चीजों के बारे में काफी बातें की हैं। आइए जानते हैं कि अभिषेक ने पिता को लेकर क्या बातें शेयर की हैं....
विज्ञापन

2 of 5
शहीद इंस्पेक्टर का बेटा अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
समारोह में जाने के लिए पापा को आना था घर

अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनकी अपने पिता से आखिरी बात 2 दिसंबर को वीडियो कॉल पर हुई थी। पिता ने अभिषेक से पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा था और फिर पापा ने मां व बड़े भाई से भी बात की। अभिषेक ने पापा से कहा कि उसकी 3 तारीख को अर्थशास्त्र की परीक्षा है। वह पढ़कर सोने जा रहा है। इसके बाद सुबोध ने पत्नी को बताया था कि 4 तारीख को उन्हें एक दोस्त के बेटे की सगाई में जाना है। 3 तारीख को सुबोध घर आने वाले थे।
विज्ञापन

3 of 5
subodh
3 दिसंबर को पापा को आना था, घर पर आया वो फोन...

अभिषेक ने अपनी मां और पिता के बीच के प्यार को बयां करते हुए कहा कि मां के दिन की शुरुआत पापा के फोन से ही होती थी। 3 दिसंबर को भी सुबह पापा का फोन आया था और करीब साढ़े 9 बजे तक दोनों की बात हुई।

करीब डेढ़ बजे तक सब ठीक था। अभिषेक ने बताया कि वह दोपहर में जब घर आया तो करीब डेढ़ बजे स्याना से फोन आया कि साहब को चोट लगी है आप आ जाइए। तब उन्होंने पूछा कि ठीक से बताओ तो फोन से आवाज आई साहब को गोली लगी है वह गंभीर हैं आप आ जाइए।

4 of 5
इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी बिलखती हुई - फोटो : अमर उजाला
मां ने देख लिया घटना का वीडियो तो वह टूट जाएंगी

बुलंदशहर हिंसा के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज के बारे में अभिषेक ने कहा है कि उनकी मां ने अभी इनमें से कोई वीडियो नहीं देखा है। वीडियो में जिस तरह उनके पिता को दिखाया जा रहा है अगर उनकी मां वो देख लें तो सच में वह टूटकर बिखर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबोध सिंह का पुत्र - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक ने पूछा पुलिसवालों को मारने वालों के लिए कोई दर्जा होता है क्या
अभिषेक कहता है कि उसके पास एक वीडियो है जिसमें हिंसा में मारे गए सुमित के परिवार को मुआवजा दिया गया है। उस आदमी को मुआवजा मिल रहा है जो पुलिसवालों को मार रहा है। पुलिसवालों को मारने के लिए कोई दर्जा होता है क्या? इससे खराब बात क्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें