फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर की पत्नी ने पति को लेकर खोला चौंकाने वाला राज, बताया क्यों हुआ हमला ?

Wed, 05 Dec 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंस्पेक्टर के परिजन बिलखते हुए - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में गोकशी को लेकर हुई हिंसा के बाद स्थिति अब सामान्य है। गोकशी की अफवाह के बाद फैली हिंसा में मुख्य आरोपी बनाए गए बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज का भी एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में योगेश ने खुद को बेकसूर बताया है। उसने कहा कि वह घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं था। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी का बड़ा बयान सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी बिलखती हुई - फोटो : अमर उजाला
सुबोध कुमार सिंह की पत्नी ने कहा कि मेरे पति को अकसर धमकियां मिलती रहती थीं। वह अखलाक मामले की जांच कर रहे थे। इसलिए उन पर हमला हुआ। यह सोची समझी-साजिश थी। हर हाल में न्याय चाहिए। पुलिस पति के हत्यारों को गिरफ्तार करे। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन

'मुझे सौंप दो हत्यारोपी को, मैं उन्हें मारूंगी'

3 of 5
subodh
सुबोध कुमार की पत्नी रजनी पति की मौत की खबर सुनने के बाद से ही बेसुध हैं। वह बार बार एक ही बात कह रही हैं की पति की हत्या करने वालों को मुझे सौंप दो, मैं उन्हें मारूंगी। वहीं परिवार के अन्य सदस्य फर्ज के प्रति लड़ते हुए प्राण गवांने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा होने की मांग की है। पति की मौत की खबर सुनने के बाद उसे खाने पीने की भी सुध नहीं है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुबोध कुमार सिंह की बहन सुनीता सिंह ने कहा कि यह पुलिस की साजिश है। अफसोस है कि सीएम या किसी भी जनप्रतिनिधि ने हमारे परिवार से संपर्क करने की कोशिश नहीं की। हम पैसा नहीं चाहते हैं। सीएम सिर्फ गऊ, गऊ, गऊ चिल्लाते रहते हैं। उसी गऊ माता के लिए मेरे भाई ने जान दे दी। अब सीएम कुछ करेंगे? भाई को शहीद का दर्जा दिया जाए।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबोध सिंह का पुत्र - फोटो : अमर उजाला
सुबोध सिंह के पुत्र अभिषेक ने कहा कि ‘मेरे पिता हमेशा हिंदू-मुस्लिम लड़ाई के खिलाफ रहते थे। उनकी जान हिंदू-मुस्लिम विवाद में गई। अब अगला नंबर किसके पिता का है?’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें