फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल: 72 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 06 Dec 2018 03:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
bulandshahr - फोटो : amar ujala
स्याना बवाल के मुख्य आरोपी योगेश राज को 72 घंटे बाद भी जिला पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, दूसरी ओर योगेश ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया है। वायरल वीडियो पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस की कई टीमें गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों व शहरों में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते सोमवार सुबह को स्याना के गांव महाब में कथित गोवंशों के कटान के बाद अवशेष मिले थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने चिंगरावठी चौकी के सामने जाम लगा दिया था। इसके बाद पथराव और फायरिंग में स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह समेत चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार(इनसेट में) - फोटो : अमर उजाला/फेसबुक
मामले में पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को बलवा, हत्या, हत्या की कोशिश, पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में मुख्य आरोपी बनाते हुए 27 नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

4 of 5
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मंगलवार को मामले में तीन आरोपियों को दबोच भी लिया था। लेकिन, घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। लखनऊ से मामले की मॉनिटरिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा - फोटो : अमर उजाला
एडीजी, आईजी, एसएसपी समेत कई आला अफसर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं। बुधवार को मुख्य आरोपी जिला संयोजक बजरंग दल योगेश राज ने अपना एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें वह अपने को बेगुनाह बता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें