युवतियों और महिलाओं में स्वास्थ्य और स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पिंकाथन नाम से मैराथन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
PICS: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए 21 किलोमीटर दौड़ी महिलाएं
2 of 6
यूनाइटेड सिस्टर्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित मैराथन में सभी आयु वर्ग एवं समाज की महिलाओं ने भाग लिया। मैराथन का उद्देश्य जीवनशैली की महत्ता और स्तन कैंसर की बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
PICS: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए 21 किलोमीटर दौड़ी महिलाएं
3 of 6
स्टेडियम में हजारों युवतियों और महिलाओं ने तीन किलोमीटर, पांच किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की श्रेणी में भाग लिया।
PICS: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए 21 किलोमीटर दौड़ी महिलाएं
4 of 6
मैराथन को फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन ने हरी झंडी दिखाई। भारतीय स्टेट बैंक के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड चेंज के जीएम विनोद पांडे ने कहा कि इस तरह के आयोजन का साझीदार बनकर गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
PICS: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए 21 किलोमीटर दौड़ी महिलाएं
5 of 6
उन्होंने कहा कि दौड़ से अपने आप के भार को नियंत्रित रखने, रोगों को रोकने एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलती है।
PICS: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए 21 किलोमीटर दौड़ी महिलाएं
6 of 6
अपने नवजात को गोद में लेकर भी महिलाएं पहुंचीं। मैराथन में कैंसर सर्वाइवर्स के एक जत्थे ने भी भाग लिया। दौड़ में 6 से 18 माह के शिशुओं से लेकर 70 से 80 वर्ष तक के बुजुर्ग ने भी भाग लिया। आयोजन को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम भी किया गया।